Sat 01 Aug 2026

ब्रेकिंग

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

: स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख नारायणपुर, 13 जनवरी 2025 // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका परिषद नारायणपुर में स्वच्छता दीदीयों की पहल ने एक नई दिशा दी है। यह अभियान न केवल कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक भी कर रहा है। नगरपालिका नारायणपुर के सभी 15 वार्डों में स्वच्छता दीदी रोजाना घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो टिप्पर और ट्राइसाइकिल जैसे संसाधन प्रदान किए गए हैं। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। स्वच्छता दीदी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और समय पर कचरा बाहर रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही, उन्हें रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए शिक्षित किया जा रहा है। इस पहल ने स्वच्छता दीदीयों को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उनकी मेहनत और जागरूकता अभियानों के चलते नारायणपुर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन