: मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहित 20 नक्सली ढेर
Tue, Jan 21, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
अप
मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहित 20 नक्सली ढेरगरियाबंद के उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के सीमा में बड़ी मुठभेड़ जारी। 1000 जवानों ने पहाड़ी को घेर रखा है और लगातार सर्च ऑपरेशन चल रही है पिछले 36 घंटे से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है इस गोलीबारी में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है अब तक 16नक्सलियों की शव रिकवर किए जा चुके हैं तथा उनकी पहचान की जा रही है इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है जो खतरे से बाहर है। पिछले दिनों नक्सली हिंसा में बीजापुर में आठ जवानों की शहादत हुई थी इसे शहादत का बदला भी समझा जा रहा है केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सली मुक्त करने की बात कही है इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के एवं उड़ीसा के जिला पुलिस बल डी आर जी, कोबरा बटालियन,सीआरपीएफ के जवान डटे हुए हैं। डी आर जी के आने से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है डी आर जी के जवान चूंकि स्थानीय होते हैं इसलिए उन्हें इलाके की जानकारी के अलावा उच्च कोटि के हथियार भी उन्हें दिये गए है। मजबूत सुचना तन्त्र के साथ ही ड्रोन से भी नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है कल मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी इस तरह 2024 नक्सलियों काल बनकर टूट रहा इससे पहले भी दंतेवाड़ा नारायणपुर सीमा में 31 से अधीक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था । इस साल 5 जनवरी को
बीजापुर में 05 नक्सलियों का मार गिराया गया था वही7गरियाबंद मे 03 ,16 जनवरी को बीजापुर सुकमा सीमा पर 20 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता मिली थीं पिछले साल 2024 में 219से अधिक नक्सलियों को मार गिराने में जवानों को सफलता मिली है इस तरह 13महीने में कुल 239 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: बीस लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Mon, Jan 20, 2025
बीस लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
नारायणपुर, 20 जनवरी 2025// कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि जारी किया गया है। नक्सल पीड़ित परिवार के 04 सदस्यों हेतु 05-05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ग्राम मुरसुलनापा निवासी करवे पद्दा, श्रीमती जुरी पद्दा और ग्राम मरकाबेड़ा निवासी गिलूराम पद्दा को उनके परिवार के मृतक सुखराम पद्दा और चैतूराम पद्दा के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत मरकाबेड़ा, ग्राम पंचायत गोमे (ग्राम झारवार), ग्राम पंचायत आदनार के निवासियों को 04 जून 2024 को नक्सलियों द्वारा ग्राम से भगा दिया गया एवं 04 लोगों की हत्या किया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा 05-05 लाख रूपये का चैक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग उपस्थित थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264056085
: मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ
Mon, Jan 20, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टमुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ
प्रत्येक भूमिहीन कृषि मजदूर का मिलेगा 10 हजार रूपये सालाना नारायणपुर, 20 जनवरी 2025// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वादों और गारंटी को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक और कदम बढ़ा दिया है। दीनदयाल उपाध्याय कृषि मज़दूर कल्याण योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के 5,62,112 भूमिहीन कृषि मजदूरों को दी जाएगी, जिसके तहत् नारायणपुर जिले के अंतर्गत 493 भूमिहीन कृषि मजदूरों और 750 बैगा गुनियाओं को सालाना 10 हजार रूपये आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।भूमिहीन कृषि मजदूरों के उत्थान के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ 20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की गारंटी को साकार करने के तहत् छत्तीसगढ़ सरकार ने यह योजना लागू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।भूमिहीन कृषि मजदूर कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी, रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, नरेन्द्र मेश्राम, रीता मंडल, पार्षदगण प्रमिला प्रधान, जैकी कश्यप, अनीता कोरेटी, भगवती हलदर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, गौतम पाटिल, तहसीलदार सौरभ कश्यप और बड़ी संख्या में भूमिहीन कृषि मजदूर उपस्थित थे।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264047084