: आपरेशन करेगुट्टाको मिली बडी सफलता 19 माओवादी हुए ढेर।
Wed, May 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
आपरेशन करेगुट्टाको मिली बडी सफलता 19 माओवादी हुए ढेर।
नकस्लियों केअंतर्राजिय कारी डोर आंध्र छत्तीसगढ़ के सीमा अल्लूरी सीतारामाराजू जिला और उत्तरी गोदावरी जिला मे 2 सिनियर माओ वादियों को मार गिराया गया, दोनो माओ वादियों से 2नग AK 47 हथियार तथा भारी मात्रा मे विस्फोटक बरामद किया गया जिसमे ककुरी पंडाना उर्फ जगन ( एसजेडसीएम एवम आई/सी गलिकोंडा एरिया कमेटी तथा दूसरा वागा पोडियामी उर्फ रमेश(डीवीसी एम एवम आई/सी काली मेला एरिया कमिटी मेंबर के रुप मे सीनाख्त हुई है। समाचार लिखे जाने तक कुल 19 maso वादियों के शव बरामद किए गए है जिसमें 08 पुरुष तथा 11महिला नक्सली शामिल है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: धौड़ाई में आयोजित किया गया समाधान शिविर
Wed, May 7, 2025
Ten Singh thakurधौड़ाई में आयोजित किया गया समाधान शिविर
शिविर में हितग्राहियों को किये गए चेक एवं सामग्री वितरण नारायणपुर, 7 मई 2025 // सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त आवेदन पत्रों के मांग एवं शिकायतो का 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित कर प्राप्त आवेदनो का समाधान किया जाएगा, जिसके परिपालन में विकासखण्ड नारायणपुर में 8 कलस्टर में शिविर आयोजित किया जा रहा है। द्वितीय शिविर 07 मई को ग्राम पंचायत धौड़ाई में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम की उपस्थिति में आयोजित किया गया। धौड़ाई समाधान शिविर में ग्राम पंचायत महिमागावड़ी, कन्हारगांव, पल्ली, सुलेगा, कोंगेरा, कौशलनार, तारागांव, तोयनार, टेमरुगाव और आतरगांव के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में आकर अपने समस्याओं का निराकरण कराया।जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर में किसी भी प्रकार की समस्या या मांग हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आपके गांव में सरकार पहुंची है सड़क, पुल पुलिया, बिजली, पानी स्वास्थ्य संबंधी कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आवेदन कर निराकरण किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन यापन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समाधान शिविर में आकर समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य के जीवन का नाश करती है, इसलिए नशा से हमेशा दूर रहकर अपने जीवन को सुखमय बनाने की अपील करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि जल और जंगल को बचाएं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि हम ही हैं जो जंगल को नष्ट करते हैं, जिसके कारण आने वाले समय में अनेक समस्याओं का सामना करने पड़ेगा। इसलिए अभी से सजग जाइए और खानपान आदि में परिवर्तन लाए, जिससे कई बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत में समाधान या शिकायत कर सकते हैं, जो हमारी पहली सरकार होती है। उन्होंने समाधान शिविर में उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने अपने विभाग की योजना का प्रचार प्रसार का कार्य करें, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का पहली किस्त जारी किया गया है। आप सभी हितग्राही शीघ्र आवास बनना प्रारंभ कर दें ताकि बरसात के पूर्व मकान तैयार हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की शिकायत हो रही है उसका भी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पेंशनधारी अपना खाता बैंक में खुलवाना सुनिश्चित करें ताकि पेंशन की राशि खाता में समय पर जमा हो सके, उसके लिए आधार कार्ड, अपने खाता के साथ लिंक करवाने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए उन्होंने मैदानी अधिकारी कर्मचारियों से ग्रामीणों का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की। सुशासन तिहार में आए हुए सभी आवेदनों का समाधान शिविर में निराकरण किया जा रहा है। यदि किसी का आवेदन का निराकरण नहीं होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र निराकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ भी दिलाई गई। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अनप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रथम किस्त की राशि चेक के माध्यम से वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग के द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं महिमागवाड़ी के दिव्यांगजन भूमिका पटेल को व्हीलचेयर दिया गया।सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समाधान शिविर में जिला पंचायत सदस्य राकेश उसेण्डी, लता कोर्राम, जनपद पंचायत सदस्य रामबाई सलाम, सरपंच धौड़ाई सोमेश कुमार नेताम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ राजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, जनपद सीईओ एलएन पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: मनरेगा मजदूरों ने मनाया रोजगार दिवस*
Wed, May 7, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...
*मनरेगा मजदूरों ने मनाया रोजगार दिवस*दंतेवाड़ा, 07 मई 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 7 तारीख को “रोजगार दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला दंतेवाड़ा के चारों विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोंडा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा रोजगार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकगण द्वारा श्रमिकों को गांव में ही उपलब्ध कार्यों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अन्य राज्यों में पलायन करने के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि मनरेगा योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दैनिक मजदूरी राशि में वृद्धि की गई है, और वर्तमान में श्रमिकों को प्रति दिवस 261 रूपये की दर से मजदूरी दी जा रही है। रोजगार दिवस पर श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुविधाओं तथा मनरेगा से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, व्यक्तिगत लाभ के कार्य एवं जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया तथा अधिक से अधिक पंजीयन कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।वर्तमान में जिले में मनरेगा अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रमिक प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोंडा के अंतर्गत डबरी निर्माण, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना जैसे जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य भी सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं। इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों को रोजगार मिला है, बल्कि जल संसाधनों के स्थायी विकास में भी योगदान हुआ है। मजदूरी दर में हुई वृद्धि से श्रमिकों में कार्य करने की रुचि व उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रोजगार दिवस का आयोजन श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने, जागरूकता फैलाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास सिद्ध हो रहा है।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169