Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: मनरेगा मजदूरों ने मनाया रोजगार दिवस*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... *मनरेगा मजदूरों ने मनाया रोजगार दिवस* दंतेवाड़ा, 07 मई 2025। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रत्येक माह की 7 तारीख को “रोजगार दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला दंतेवाड़ा के चारों विकासखंड दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोंडा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा रोजगार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकगण द्वारा श्रमिकों को गांव में ही उपलब्ध कार्यों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अन्य राज्यों में पलायन करने के बजाय स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि मनरेगा योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दैनिक मजदूरी राशि में वृद्धि की गई है, और वर्तमान में श्रमिकों को प्रति दिवस 261 रूपये की दर से मजदूरी दी जा रही है। रोजगार दिवस पर श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुविधाओं तथा मनरेगा से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, व्यक्तिगत लाभ के कार्य एवं जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया तथा अधिक से अधिक पंजीयन कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वर्तमान में जिले में मनरेगा अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रमिक प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत गीदम, कटेकल्याण एवं कुआकोंडा के अंतर्गत डबरी निर्माण, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना जैसे जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य भी सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं। इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों को रोजगार मिला है, बल्कि जल संसाधनों के स्थायी विकास में भी योगदान हुआ है। मजदूरी दर में हुई वृद्धि से श्रमिकों में कार्य करने की रुचि व उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रोजगार दिवस का आयोजन श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने, जागरूकता फैलाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास सिद्ध हो रहा है। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन