: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 226 में बटालियन द्वारा निकल गई बाइक रैली
Tue, Aug 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 226 में बटालियन द्वारा निकल गई बाइक रैली
वाहिनी मुख्यालय गीदम नाला से सुकमा शहर तक एक बाइक रैली निकल गई इसमें 226 बटालियन के कमांडेंट श्री एचपी सिंह के साथ बटालियन के अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़कर हिस्सा लिया ।बाइकर्स का जीवंत जुलुस लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा जो तिरंगा लहराते और जयकारा लगाते हुए शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरे, रास्तों को उत्सवी सजावट और देशभक्ति की संदेशों से सजाया गया । सुकमा पुलिस की टीम के साथ स्थानीय जनता ने भी इस रैली में जुड़कर अभियान को पूर्णता प्रदान की, कमांडेड 226 बटालियन के उपस्थित अधिकारियों द्वारा मदर टेरेसा स्कूल सुकमा के बच्चों एवं एन सी सी के छात्रों तथा सरकारी जुनियर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं स्थानीय निवासियों को तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया ।उपस्थित लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील भी की गई,लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने एवं सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट एवं सेल्फी अपलोड करने की भी प्रेरित किया गया जिससे जन-जन के अंदर राष्ट्र भवन और जागृत किया जा सके।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046087
: रात 12 बजे एनएमडीसी कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, Aug 12, 2025
अप तेन सिंह ठाकुर ब्रेकिंग न्यूज़
रात 12 बजे एनएमडीसी कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू[video width="848" height="480" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/VID-20250812-WA0024.mp4"][/video]दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल वार्ड नंबर 12 में फाइन ओरे कैंप के पास स्थित एनएमडीसी के कन्वेयर बेल्ट में बीती रात लगभग 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। रात के सन्नाटे को चीरते हुए आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था।सूचना मिलते ही किरंदुल और बचेली से चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान CISF और पुलिस के जवान भी मोर्चे पर डटे रहे और आग बुझाने के अभियान में लगातार सहयोग करते रहे।फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264036084
: नगरपालिका की उदासीनता खामियाजा भुगत रही जनता
Tue, Aug 12, 2025
रिपोटर तेन सिंह ठाकुर
नगरपालिका की उदासीनता खामियाजा भुगत रही जनता [video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250811_172020.mp4"][/video]गौर तलब है की पिछले दिनों नारायणपुर मे तेज आंधी के चलते सैंकड़ों पेड़ और दर्जनों विद्युत पोल धरा साई हो गए थे।6 दिन बीत जाने पर भी मलबा हटा नही बता दें एड़का रोड से बाजार को जोड़ने वाली गणेश मंदिर रोड पेड़ के गिरने से बाधित है।[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/08/video_20250812_070008.mp4"][/video]इसकी सूचना नगरपालिका के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है, पार्षद भी रोज आकार देखते हैं फिर लोगों को आस्वशन दे कर चले जाते है, वार्ड पार्षद से वार्ड के लोगों को काफी अपेक्षा थी, किंतु इस मामले को लेकर निराशा हाथ लगी है। समस्या 6वें दिन भी जस की तस बनी हुईं है। इससे लोगों मे काफी नाराजगी है। वार्ड वासीयों ने नगर पालिका नारायणपुर से तत्काल समस्या का समाधान की गुहार लगाई हैप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084