: 14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन
Wed, Aug 13, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजनस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के युवाओं सहित पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तथा खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन देशभक्ति और एकता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ गुरुवार 14 अगस्त को प्रातः 7 बजे परेड ग्राउंड मैदान से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, घड़ी चौक होते हुए खेल मैदान में समापन होगा।कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने इस स्वतंत्रता दौड़ में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह गणमान्य नागरिकों और युवाओं से करते हुए कहा है कि यह दौड़ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को और भी उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने प्रेरक साबित होगी।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264064084
: हर घर तिरंगा" रैली में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब नारों से गूंजा नारायणपुर, बीएसएफ ने निकाली मोटरसाइकिल रैली ।
Wed, Aug 13, 2025
तेन सिंह ठाकुरहर घर तिरंगा" रैली में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब नारों से गूंजा नारायणपुर, बीएसएफ ने निकाली मोटरसाइकिल रैली ।
ईनारायणपुर, 12 अगस्त 2025// स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ की पूर्व नारायणपुर शहर में मंगलवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 135 बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसने नगरवासियों के दिलों में राष्ट्रभक्ति की ज्योत और प्रज्वलित कर दी।रैली का शुभारंभ 135 बटालियन बीएसएफ सामरिक मुख्यालय, तेलस कैंपस से हुआ, जहां कार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार, 2IC (ऑप्स) अनिरुद्ध कुमार, डीसी (एडज्युटेंट) कुलदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर बीएसएफ के जवान, मोटरसाइकिल सवार दल और स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।घड़ी चौक से बाजार तक गूंजे देशभक्ति के नारेरैली सामरिक मुख्यालय से निकलकर खेल परिषद मैदान, घड़ी चौक होते हुए नारायणपुर बाजार क्षेत्र में पहुंची। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "हर घर तिरंगा – गर्व हमारा" जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे। नगरवासी अपने-अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर रैली का स्वागत करते नजर आए। कई जगह महिलाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराकर जवानों का हौसला बढ़ाया।स्वतंत्रता दिवस का संदेश घर-घर तककार्यवाहक कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि "हर घर तिरंगा" रैली का उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्र के सम्मान और तिरंगे के महत्व से जोड़ना है। उन्होंने कहा — “हम चाहते हैं कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराए और हर दिल में देशभक्ति की भावना सदा जीवित रहे।”लोगों में दिखा अद्भुत उत्साहरैली में बीएसएफ के करीब 50 मोटरसाइकिल सवार जवान शामिल हुए, जिनके हाथों में लहराते तिरंगे और वर्दी में उनका अनुशासन देखने लायक था। शहर के लोग भी अपने वाहनों और पैदल रैली में शामिल होकर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बने।स्थानीय निवासी ने कहा — “जब बीएसएफ के जवान तिरंगा लेकर सड़कों पर निकलते हैं तो मन गर्व से भर जाता है। यह रैली हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्य की याद दिलाती है।बच्चों के लिए प्रेरणारैली देखने पहुंचे बच्चों में भी खासा उत्साह रहा। कई स्कूली बच्चों ने तिरंगा लेकर रैली के साथ कदम मिलाए। शिक्षिका ने कहा — “इस तरह के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना पल्लवित होती है। यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी देशप्रेम का संदेश देने का माध्यम है।”नगरवासियों का सहयोगरैली को सफल बनाने में नगरवासियों ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कई स्थानों पर स्वयंसेवी संगठनों ने पानी और नाश्ते की व्यवस्था की। यातायात पुलिस ने पूरे मार्ग पर विशेष व्यवस्था की, ताकि रैली बिना किसी बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सके।संदेश सिर्फ नारायणपुर के लिए नहींबीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि "हर घर तिरंगा" सिर्फ नारायणपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जनभागीदारी का अभियान है। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की एकता, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। रैली का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त तक अधिक से अधिक घरों और संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना हैअंतिम पड़ाव और समापनरैली का समापन नारायणपुर बाजार से वापस खेल परिषद मैदान में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम को पूर्ण किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tue, Aug 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर ने निकाली तिरंगा यात्रा
विद्यालय के प्राचार्य मनोज बागड़े के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा थीम के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकगण व अन्य सहयोगी स्टॉफने ली प्रतिज्ञा ।व्याख्याता हरि लाल भूआर्य के द्वारा दिलाई गई तिरंगा प्रतिज्ञा । इस अवसर पर प्राचार्य मनोज बागड़े , प्रधानअध्यापक उमाशंकर यादव , एन.सी सी अधिकारी पवन देवांगन , श्रीमती श्वेता तिवारी , परमानन्द भूआर्य उपस्थित रहेप्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084