Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: शिक्षा विभाग की निष्क्रियता से पालकों मे रोस, कब जागेंगे अधिकारी

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट शिक्षा विभाग की निष्क्रियता से पालकों मे रोस, कब जागेंगे अधिकारी जिले मे पांचवी बोर्ड परीक्षा 27 मार्च को समाप्त हुई तथा आठवीं बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च को समाप्त हुई, ज्ञात हो कि दोनों ही परीक्षा 17 व18 मार्च को प्रारंभ हुई थी ।आनन -फानन मे परीक्षा परिणाम घोषित तो कर दिया , फर्द भी जारी कर दिया गया किंतु आज तलक बच्चों को अंक सूची उपलब्ध नही करा पाए , अब चुंकि 16 जून से स्कूल खुलने वाली एसे मे आंकसूची के बगैर आगे की क्लास मे दाखिला लेने के लिए पालक और बच्चे परेशान है, बहुत से पालक बच्चों को जिले के बाहर पढ़ाना चाहते है एसे मे अंकसूची का उपलब्ध नही होने की स्तिथि मे पालक परेशान है, स्कूल मे दाखिला के लिए अंकसूची, जाति,निवास, दाखिल ख़ारिज के आलावा संबंधित विद्यालय का फार्म भरना होता है तब जाके दाखिला के लिए चयन होता है, अभि शिक्षक गावों मे जाति, निवास हेतु रिकार्ड एकत्रित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं साथ ही समर कैंप भी चला रहें है जब शिक्षक ग्रामों का भ्रमण कर रहे होते है तो पालकों द्वारा बच्चों की अंकसूची की मांग करते हैं ताकि आगे की कक्षा मे बच्चों का दाखिला हो सके। क्योंकि शासकीय बुनियादी कन्या परिसर गरांजी,नारायणपुर मे 6 जून से कक्षा 6वीं, 9वीं तथा 11वीं कक्षा के रिक्त सीट मे प्रवेश हेतु प्रेस विज्ञप्ति भी जारी हो चुकी है । एसे मे आंकसूची की बीना दाखिला मिलना मुस्कील है प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन