Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: जगदलपुर को स्वच्छ बनाना है, हमने ठाना है- संजय श्रमदान कर शहर को कचरा मुक्त बनाएं

हेमु साय jagdalpur जगदलपुर को स्वच्छ बनाना है, हमने ठाना है- संजय श्रमदान कर शहर को कचरा मुक्त बनाएं जगदलपुर। 26मई,देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर आज सुबह प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान में सभी ने श्रमदान कर आसपास के स्थान को स्वच्छ व सुंदर बनाया। स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छ जगदलपुर- सुंदर जगदलपुर, आमचो बस्तर- सुंदर बस्तर जैसे स्वच्छता संबंधी नारे भी स्वच्छता प्रेमियों ने लगाए।* इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे ने कहा जगदलपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सबको एकजुट होकर इस अभियान में शामिल होना चाहिए। श्रमदान कर हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं। चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही शहर के वार्डों में भी सफाई अभियान आने वाले दिनों में चलाया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता और सफाई के बारे में लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। सभी वार्ड कचरा मुक्त हो यही हमारा मुख्य उद्देश्य है। *ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा सप्ताह में एक दिन हम सभी को श्रमदान करना है, जिससे कि शहर हमारा स्वच्छ हो और सुंदर बने। इस अभियान के माध्यम से हम सभी इसमें भाग लेकर दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकाल कर स्वच्छता संबंधी कार्य स्वयं करें और लोगों को भी प्रेरित करें। 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका मुख्य उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधो संरचना को साफ सूथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। सफाई अभियान में निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा,निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, पार्षद श्याम सुन्दर बघेल, रोशन सिसोदिया, गायत्री बघेल, ज्योस्टिस भवानी, अजय पाल सिंह जसवाल, डीके पराशर, रतन व्यास, राजीव निगम, बबला यादव, शशिनाथ पाठक, राजपाल कसेर,रितेश सिन्हा, अभिषेक तिवारी, रेखा सिंह, रोहित सिंह बैस, रोशन झा, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, स्वच्छता एंबेसडर्स, नगर निगम के आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा उपस्थित रहे। बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन