तेन सिंह ठाकुर : माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत माओवादियों के शीर्ष नेताओं के आश्रय स्थल ‘‘तोके’’ में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा ए
Ten Singh Thakur
Tue, Nov 11, 2025
माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत माओवादियों के शीर्ष नेताओं के आश्रय स्थल ‘‘तोके’’ में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।
पिछले एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 15वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’।नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ 135वीं बटालियन ने खोली जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।
स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद; अब निर्भीक होकर जीवन यापन कर सकेंगे क्षेत्र ग्रामीण।
अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष 2024-25 में नक्सल विचारधारा को त्याग कर 208 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
। नवीन कैम्प तोके थाना कोहकामेटा से 17 किलोमीटर, इरकभट्टी से 11 किलोमीटर और कच्चापाल से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
नारायणपुर पुलिस द्वारा नवीन पुलिस कैम्पों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधि चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नये पुलिस कैम्पों की स्थापना, सुरक्षा बलो की तैनाती और स्थानीय संवाद में सुधार शामिल किया गया है।
इस दौरान श्री पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्री रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, कमांडेंट श्री कमल शर्मा (133वीं वाहिनी बीएसएफ़), कमांडेंट श्री नवल सिंह (135वीं वाहिनी बीएसएफ़) अति० पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा, श्री अजय कुमार, श्री संदीप पटेल (सेनानी 16बटालियन CAF), श्री सुशील कुमार नायक के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 133वीं और 135वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन