: यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा निरंतर रूप से दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी जा रही है। बावजूद इसके, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है।
Ten Singh Thakur
Wed, May 28, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
यातायात पुलिस बीजापुर द्वारा निरंतर रूप से दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी जा रही है। बावजूद इसके, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 27.05.2025 को जिले के विभिन्न स्थलों पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 21अलग-अलग कार्यवाहियों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुए कुल ₹7800/- (सात हजार आठ सौ रुपये) का समन शुल्क वसूल किया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन में अवैध रूप से हूटर/एलईडी लाइट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाना जैसे उल्लंघन शामिल रहे। यह कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, यातायात नोडल अधिकारी श्री विनीत साहू के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक श्री केशव ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिला बीजापुर पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आम नागरिकों को निम्नलिखित नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है:वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करें।शराब पीकर वाहन न चलाएं।बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं।नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।मालवाहक वाहनों में सवारी न ढोएं।मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।यातायात संकेतों व नियमों का पालन करें।जिला पुलिस बीजापुर आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर स्वयं एवं दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन