अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : आज फिर कलेक्टेड रोड पर बाइक और कार में आमने सामने में टक्कर
Ten Singh Thakur
Tue, Dec 9, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
कलेक्टेड रोड में आज फिर घड़ी चौक के पास जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है, बाईक और मारुति डिजायर कार आपस में दोनों भीड़ गए, दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए, वही दूसरी ओर कार का ड्राईवर साइड का चक्के के गार्ड पूरी तरह से टूट गए है, बाइक चालक के पैरों में चोट आई है, इमरजंशी इलाज के लिए जिला अस्पताल में तुरंत ले जाया गया।
वही कार चालक को कोई चोट नहीं आई है।
लगातार हो रहे एक्सीडेंट से कही न कही ड्राइव करने वालों और नारायणपुर की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
जल्द ही शासन प्रशासन को इसे संज्ञान में लेते हुए जिला नारायणपुर वासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पुराना बस स्टैंड पंकज वैरायटी दुकान से लेकर बिंजली रोड को कलेक्टेड रोड को चौड़ीकरण करने की अति आवश्यक है। खासकर त्रिभुज आकर में बने घड़ी चौक को भी अपडेट सुधार करने की जरूरत है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन