: बजट में सभी वर्गों में खुशी की लहर, मुख्य मंत्री का जताया आभार
Ten Singh Thakur
Tue, Mar 4, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
बजट में सभी वर्गों में खुशी की लहर,
मुख्य मंत्री का जताया आभार
छत्तीसगढ की बीजेपी सरकार अपना दूसरा बजट 3 मार्च को पेश किया छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी वर्गों को साधते हुए 1 लाख 65हजार करोड रुपए की बजट के साथ सरकार ने कई बड़े फैसलों की घोषणा की, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मनसा के अनुसार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर यह बजट समावेशी विकास की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा जिले के युवा व्यापारी एवं व्यापारी संघ के अध्यक्ष पंकज जैन ने इस बजट को व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए बस्तर अंचल सहित जिला नारायणपुर एवं समस्त छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ा कदम बताते हुए महत्वपूर्ण बजट बताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ जर्नलिज्म यूनियन के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक बैनर्जी ने बजट को पत्रकारों के हित से जुड़ा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकारों को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए उनके पेंशन को दुगना कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाया है वही पत्रकार सम्मान निधि को दुगना करने से पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है पत्रकार का साथियों के लिए प्रावधानित एक्स्पोज़र विजिट का सराहना करते हुए कहा कि एक्सपोजर विजिट नई चीज़ सीखने के लिए भी कारगर साबित होगा पत्रकारों के हितों का ध्यान रखने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ जर्नलिज्म यूनियन धन्यवाद ज्ञापित करता है, वही महतारी वंदन योजना एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बजट बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, युवा मोटर पार्ट्स व्यवसाय करने वाले प्रतीक सिंह ने बताया व्यापार के लिए युवाओं को सब्सिडी का प्रावधान महत्वपूर्ण कदम है। युवा व्यापारी दिलीप पींचा बजट पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है पेट्रोल के₹1 कम होने पर लोगों में हर्ष है वहीं नारायणपुर के लिए बजट निराशाजनक रहा नारायणपुर को बजट में कुछ भी नहीं मिला। व्यापारी कमल किशोर गोलछा ने बजट को संतोषजनक बताया । वरिष्ठ शिक्षक दिनेश चंद्र देवांगन ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया की 28 दिन तक हमने हड़ताल किया था डी ए के लिए इसका लाभ हमें मिला किंतु सरकार के घोषणा पत्र के मुताबिक हमें आज पर्यंत भी 9 माह का येरियस भुगतान करना बाकी है ,सरकार हमारी बातों को गौर से सुनेगी ऐसा उनका कहना था।शिक्षा,स्वास्थ्य स्वालंबन के क्षेत्र में बस्तर को आगे बढ़ने पर जोर दिया गया युवाओं को रोजगार देने के दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है विष्णु देव सरकार ने 3200 अतिरिक्त फाइटर्स पदों का सृजन करने का प्रावधान इस बजट में रखा है, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए शैक्षणिक प्रावधानों हेतु रामकृष्ण मिशन आश्रम अबूझमाड़ के लिए 10 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है दंतेवाड़ा एवं बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने का प्रावधान है वही दंतेवाड़ा में डीएम एफ के 250 करोड़ से अधिक लागत से मेडिकल कॉलेज की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है देवगुड़ियों संरक्षित,सुरक्षित रखने के लिए 11 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान है घुडमा रास जैसे छोटे से गांव को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया जा रहा है बस्तर ओलंपिक के लिए 5 करोड रुपए तथा बस्तर मड़ई मेला के लिए 2 करोड़ तथा बस्तर मैराथन के लिए 2 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है अटल सिंचाई योजना के तहत 5000 करोड़ खर्च कर 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
कुल मिला कर बजट को लोगों ने संतोष जनक बताया।
विज्ञापन एवम समाचार के लिए संपर्क करें
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084

6264046084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन