: ग्रामीण परिवहन संघ का हड़ताल जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा
Ten Singh Thakur
Sun, Oct 12, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर का हड़ताल दिनभर गहमा गहीम रहा, बता दे कि ग्रामीण परिवहन संघ अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहना चाहते है, की जब तक उनकी जायज मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक ग्रामीण परिवहन संघ का संघर्ष जारी रहेगा,
ग्रामीण परिवहन संघ को राजनीतिक पार्टियों से आम आदमी पार्टी और सीपीई का पूर्ण रूप से ग्रामीण परिवहन संघ के जायज मांगों पर दोनों ही पार्टियों ने अपना समर्थन देते हुए, कहा कि इस लड़ाई में हम अंतिम समय तक जब तक आप लोगो की जो भी जायज मांग हैं, वो पूर्ण नहीं हो जाता तब तक हम दोनों पार्टियों का समर्थन निः स्वार्थ होकर अंतिम घड़ी तक देंगे।
ग्रामीण परिवहन संघ को समझाइश देने के लिए जिले के तहसीलदार के द्वारा भी उनकी बातों को सुना और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही, मालक परिवहन संघ, ट्रांसपोर्टर, और निको कंपनी की बैठक करवाने की बात कहकर आश्वासन दिया गया, शाम होते होते सभी के सभी के समझाइश और आश्वासन देने पर ग्रामीणों का आक्रोश कम हुआ, और उसके बाद ही, गाड़ियों को जाने दिया गया,
ग्रामीण परिवहन संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बोला गया है, कि आज हमारा हड़ताल का पहला दिन था, अगर इसके बाद भी हमारी जायज मांगे जो है, उस पर गहन विचार नहीं किया गया और हमारे यूनियन की गाड़ियों को लोडिंग से वंचित करते है तो, निश्चित ही आने वाले समय में यह आंदोलन और भी उग्र हो सकता है, और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन से लेकर जायसवाल निको कंपनी और मालक परिवहन संघ कि होगी जो हमारे यूनियन को सम्मान और अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251011-WA0120.mp4"][/video]
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन