प्रमोद कुमार नाग सुकमा : गांव में जोर - जोर से गूंजा भारतीय संविधान एवं डॉ बाबा साहब का नारा।
Ten Singh Thakur
Wed, Nov 26, 2025
गांव में जोर - जोर से गूंजा भारतीय संविधान एवं डॉ बाबा साहब का नारा।
सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकावाड़ा में 75 अमृत सरोवरों में मनाया गया संविधान दिवस।
स्थानीय बोली में प्रस्तावना का पाठनसुकमा/कोकावाड़ा - मुखिया अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगा राम मरकाम,उप जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, कोकावाड़ा सरपंच श्री रामसिंह नाग, शिक्षक प्रधापाठक श्री मंगलू राम नाग , बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र– छात्राएं गांव के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें । जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगा राम मरकाम के मार्गदर्शन में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत कोकावाड़ा में 75 निर्मित अमृत सरोवरों में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें शासन के महत्वकांशी योजनाओं के बारे में जानकारी एवं राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाएं जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। साथ में भारतीय संविधान में उल्लेख महत्वपूर्ण प्रस्तावना, अनुच्छेदों का भी जिक्र करते हुए, दिशा - निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय बोली और भाषा में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संविधान में निहित मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों और मूल्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जल संरक्षण, वृक्षारोपण, अमृत सरोवरों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत सदस्य ने इसे जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।..
ब्यूरो चीफ सुकमा
प्रमोद कुमार नाग
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन