Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: अबूझमाड़ को जोड़ेगी बहुप्रतीक्षित सड़क, गढ़बेंगाल–धौडाई छोटेडोंगर मार्ग को मिली ₹105.22करोड़ की स्वीकृति  

तेन सिंह ठाकुर  नारायणपुर अबूझमाड़ को जोड़ेगी बहुप्रतीक्षित सड़क, गढ़बेंगाल–धौडाई छोटेडोंगर मार्ग को मिली ₹105.22करोड़ की स्वीकृति यह सड़क सिर्फ विकास का मार्ग नहीं, वर्षों की आवाज़ और संघर्ष का परिणाम है – केदार कश्य।  छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिले के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए गढ़बेंगाल–धौडाई छोटेडोंगर–मार्ग (किमी 32.60) के मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु ₹105.22 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह सड़क अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। इस ऐतिहासिक फैसले पर राज्य के वन, परिवहन एवं सहकारिता मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा “यह केवल सड़क नहीं, वर्षों की जनभावनाओं और संघर्ष की जीत है। विपक्ष में रहते हमने कई बार आंदोलन किए, प्रदर्शन किए, और आज यह स्वीकृति पूरे क्षेत्रवासियों के संघर्ष को न्याय देती है।”  उन्होंने यह भी कहा कि —  “यह स्वीकृति पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. रतन दुबे जी, भाजपा नेता स्व.सागर साहु जी एवं भाजपा नेता स्व.कोमल मांझी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इस मार्ग को लेकर बार-बार आवाज उठाई थी।” यह सड़क न केवल ग्रामीणों को राहत देगी, बल्कि इस रूट से रोजाना चलने वाली सैकड़ों माइंस ट्रकों की सुविधा को भी मजबूत बनाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवाएं और रोज़गार के अवसरों तक पहुंच अब सहज हो सकेगी। यह महत्वपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकासपरक सोच तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। प्रधान संपादक तेन सिंह तस्कर 6264047084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन