Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: घोटाले में लिप्त पूर्व महापौर को न्यायालय ने किया तलब,महापौर संजय पांडे करवाएंगे एफआईआर- सुशील मौर्य

हेमु साय की रिपोर्ट घोटाले में लिप्त पूर्व महापौर को न्यायालय ने किया तलब,महापौर संजय पांडे करवाएंगे एफआईआर- सुशील मौर्य कांग्रेस पार्टी जो कहती थी उस पर मोहर लगा दिया, महापौर पांडे सार्वजनिक रूप से दे अपना स्पष्टीकरणशहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव भवन में की प्रेस वार्ता। जगदलपुर। 17 जुन, आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व महापौर सफ़िरा साहू द्वारा महापौर निधि में किए गए घोटाले को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया.. जिसे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित अन्य कोंग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा संबोधित किया गया....शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी ने आरटीआई के माध्यम से पूर्व महापौर सफ़िरा साहू के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था जिस पर माननीय न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पूर्व महापौर को 20 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी जो कहती थी उस पर मोहर लगा दिया गया है पूर्व महापौर सफ़िरा साहू ने शहर के हर एक वार्डो में अखंड भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस पार्टी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश राय सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है जिसको लेकर न्यायालय में हमारे एडवोकेट संकल्प दुबे के द्वारा इस विषय पर कार्य कर अंजाम तक पंहुचाया गया जो भाजपा सरकार कहती थी आरोप लगाती थी उस पर ये कुछ नहीं कर पाए पर कांग्रेस पार्टी ने एक लंबी लड़ाई लड़ी और अब जो पूर्व महापौर सफ़िरा साहू पर जो भ्रष्टाचार के पुलिंदा खुलते जा रहे हैं तो क्या महापौर संजय पांडे पूर्व महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे...? जो आम जनता का बंदरबाट पूर्व महापौर सफ़िरा साहू ने किया है इसको लेकर संजय पांडे का क्या स्टैंड है इसको उन्हें सार्वजनिक रूप से क्लियर करना चाहिए!... साथ ही किसी भी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन द्वारा अगर भ्रष्टाचार किया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी न्यायालय के माध्यम से सजा दिलाने का कार्य करेगी बस्तर में किसी अफसरशाही हावी नहीं होने दिया जाएगा...।कांग्रेस शासनकाल में बहुचर्चित जगदलपुर महापौर सफीरा साहू पर महापौर निधि के करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार का मुद्दा यूं तो तत्कालीन मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने जोर-शोर से उठाया था, वर्तमान महापौर संजय पांडे उस दौरान सफीरा साहू को पैर के नाखून से लेकर सर के बाल तक भ्रष्टाचार में डूबे होना बताया था,पर पूर्व महापौर सफीरा साहू के भाजपा प्रवेश करते ही भाजपा ने इस बहुचर्चित महापौर निधि घोटाले को ठंडे बस्ते में डाल दी थी परंतु भाजपा के आरोपों की जांच और आरोपों को सिद्ध करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और पूर्व निगम उप नेताप्रतिपक्ष राजेश राय ने आर टी आई के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर किया और न्यायालय की शरण में पहुंचे,अब न्यायालय ने भी तथ्यों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए पूर्व महापौर सफीरा साहू को आगामी 20 जून को न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है कुल मिलाकर कांग्रेस ने अंजाम तक पंहुचाने का कार्य किया है।वरिष्ठ अधिवक्ता संकल्प दुबे ने बताया न्यायलय के सामने हमने अपना पक्ष रखा था और नए कानून के एनएसएस में जो प्रोविजन है और इसके तहत जो अभियुक होता है उसे अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है और इसी के तहत पूर्व महापौर सफ़िरा साहू को न्यायालय ने तलब किया है अगर वह न्यायालय में पेश नहीं होती है तो न्यायालय अपना आगे का निर्णय रखेगा...और हम चाहते हैं कि पूर्व महापौर आए और अपना स्पष्टीकरण दे और जो भी मामला बनेगा पूरा रजिस्टर्ड होगा और उसे अंजान तक पंहुचने का कार्य हम करेंगे।नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने इसे सच्चाई की जीत की दिशा में न्यायालय के बढ़ते कदम बताया है और कहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से समझौता कर सकती है, उन्हें अपनी पार्टी में लेकर संरक्षण दे सकती है परंतु कांग्रेस पार्टी ना कभी भ्रष्टाचार के साथ समझौता किया है और ना कभी करेगी,जनता की गाढ़ी कमाई को जो भी डकारना चाहेगा उसके खिलाफ हम हमेशा खड़े रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन,रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, शुभम् यदु,आभाष महंती,ज्योति राव,सायमा अशरफ, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे। सम्भाग ब्यूरो हेमु साय 8770710680

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन