: मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा, विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण*
Ten Singh Thakur
Thu, Mar 20, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पहुंचे दंतेवाड़ा, विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण*
*राज्य मानवधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने शासकीय संप्रेक्षण गृह बालक, जिला जेल, जिला अस्पताल, सिटी थाना, वृद्धाश्रम एवं सक्षम विद्यालय जावांगा का किया निरीक्षण*
दंतेवाड़ा, 20 मार्च 2025। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गिरधारी नायक ने द्वारा जिले में संचालित शासकीय संप्रेक्षण गृह बालक दंतेवाड़ा का निरीक्षण किया गया। इसमें संस्था में विधि से संघर्षरत कुल 11 बच्चे उपस्थित थे, उन्होंने संस्था में बच्चों से चर्चा कर प्राप्त उन्हें मिल रही सुविधा, बच्चों के प्रकरण, केस के संबंध में जानकारी ली गई।बच्चों को अपराध के रास्ते को छोड़ अच्छी शिक्षा प्राप्त करने, नियमित विद्यालय जाने हेतु सलाह दिया गया,
संस्था के निरीक्षण में किचन में बच्चों के लिए बन रहे भोजन का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जिला जेल दंतेवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों, पाकशाला, स्नानागार, शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदी बैरकों में जाकर बंदियों से व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षण, आजीविका कौशल विकास प्रशिक्षण, बंदियों के प्रकरणों के संबंध में जानकारी, बंदियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
जिला प्रशासन के सहयोग से बंदियों को प्रदाय किये जा रहे आजीविका कौशल विकास प्रशिक्षण एवं डिजीटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्य को सराहा गया एवं जेल में परिरूद्ध बंदियों को मुख्यधारा से पुनः जोड़ने हेतु एक अच्छी पहल बताया गया।
जेल अधिकारियों से ईलाज हेतु किये जा रहे व्यवस्था, जेल में आत्महत्या के प्रकरणों के संबंध में, नक्सली प्रकरणों में परिरूद्ध बंदियों एवं उनकी रिहाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याओं से भी वे रूबरू हुये। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा का भी अवलोकन किया गया और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा।
*जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण*
श्री नायक ने आज जिला चिकित्सालय में ओपीडी, हमर लैब, ब्लड बैंक, शव विच्छेदन गृह, रसोई कक्ष का निरीक्षण किया एवं संतुष्टि जाहिर की।
निरिक्षण के दौरान माँ दंतेश्वरी समन्वय समिति द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त वृद्धाश्रम हारम का आकस्मिक निरिक्षण किया। जिसमें कुल 10 वृद्धजन जिसमें 6 महिला एवं 4 पुरुष हितग्राही हैं। यहां शयनकक्ष, रसोई कक्ष का अवलोकन तथा हितग्राहियों से वृद्धाश्रम आने का कारण सहित रहने और भोजन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की एवं साफ सफाई और व्यवस्था से ख़ुशी जाहिर की।
एजुकेशन सिटी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का बाधारहित आवासीय परिसर, सक्षम -2 जवांगा का आकस्मिक निरीक्षण भी उन्होंने किया।
दिव्यांग बच्चों के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन एवं बच्चों के सर्वाँगीण विकास हेतु संस्था में किये जा रहे शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक क्रियाकालापों की सराहना भी की। इस अवसर पर डीएमसी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, खाद्य अधिकारी, सहायक परियोजना समन्वयक, सक्षम 1 एवं 2 के अधीक्षक से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, संयुक्त संचालक श्री मनीष मिश्र, डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चोपड़ा, जेल अधीक्षक श्री जी.एस.शोरी,अन्य विभाग के जिलाधिकारीगण उपस्थित थे
जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा
रचना ठाकुर
7000297169

7000297169Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन