Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर के बड़े जम्हरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।   सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पौधा रोपण और ‘आत्मनिर्भर भारत व लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ पर संगोष्ठी आयोजित*   नारायणपुर, 25 सितंबर 2025: ग्राम बड़े जम्हरी में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण था ‘आत्मनिर्भर भारत और लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान’ विषय पर संगोष्ठी। यह संगोष्ठी पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित थी और स्थानीय जनता को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रही। कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, कोंडागांव दीपेश अरोरा* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने संगठन निर्माण और राष्ट्र निर्माण में समान रूप से उत्कृष्ट योगदान दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करके स्थानीय उद्योगों को मजबूती दें और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान करें। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग और स्थानीय कारीगर देश की आर्थिक रीढ़ हैं और उन्हें प्रोत्साहित करना आज की आवश्यकता है। *भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार* ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के विचार आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन देने से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है। *अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण मरकाम* ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लोकल फॉर वोकल, स्वदेशी समान खरीदें और देश की प्रगति में भागीदार बनें। कार्यक्रम को *जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, एवं ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी* ने भी अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल जी के जीवन और उनके सिद्धांतों को साझा करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन *भाजपा जिला महामंत्री, संदीप कुमार झा व आभार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक संतनाथ उसेंडी* ने किया। कार्यक्रम में *रतन सलाम,चैतराम कुमेटी, प्रभुलाल दुग्गा, दिनदयाल नाग, रामचंद्र कुंजाम, लक्ष्न कांगे, राकेश कावडे, दीपेन्द्र भोयर, सगनू राम,प्रमेश उईके, उत्तम जैन, सोमजी कावडे, गागरु सलाम, तीजऊ कावड़े,हीना नाग, रमशीला नाग, बबीता ठाकुर,संगीता जैन, कृति पोटाई, संवारी पोटाई, दीपाली नाग, रंजना ठाकुर* सहित स्थानीय नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पौधा रोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संगोष्ठी के दौरान विशेष जोर इस बात पर दिया गया कि आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब नागरिक स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को अपनाएं। लोगों ने इस पहल को सराहा और इसके लिए व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन