Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देशानुसार सुपोषण चौपाल का सफल आयोजन

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार सुपोषण चौपाल का सफल आयोजन

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार, आज दिनांक 02.12.2025 को पुलिस लाईन परिसर, चिखलपुटटी, कोण्डागांव में रक्षित केन्द्र कोण्डागांव के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग, कोण्डागांव द्वारा सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस लाईन परिसर की लगभग 100 महिलाएं/बच्चे एवं पुलिस के जवान शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, बच्चों की देखभाल के उपाय, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम तथा लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री मनीष सिंह राजपूत एवं अन्य स्टॉफ सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए इसे निरंतर आयोजित करने का सुझाव दिया।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव ने इस पहल के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पुलिस विभाग सामाजिक जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन