Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: ग्राम गमावाड़ा में ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का सफल आयोजन

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट... ग्राम गमावाड़ा में ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का सफल आयोजन दंतेवाड़ा, 19 जून 2025। ग्राम पंचायत गामावाड़ा में ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री रमेश गावड़े, जनपद सदस्य श्री मंगल कश्यप तथा ग्राम पंचायत गमावाड़ा, धुरली, बड़ेकमेली, कुम्हाररास, चांदेनार, तोयलंका और गदापाल के सरपंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना और विभिन्न सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। गामावाड़ा में हुए ‘धरती आबा’ शिविर के दौरान ग्रामीणों के की आवश्यकताओं से संबंधित विभिन्न शासकीय कार्य जैसे 23 आधार कार्ड अपडेट सन, 14, श्रम कार्ड पंजीयन, 4 आयुष्मान कार्ड, के वितरण के अलावा 101 ग्रामीणों का सिकलिंग, मलेरिया जांच (सभी रिपोर्ट निगेटिव), बीपी व शुगर जांच 75 (सभी रिपोर्ट निगेटिव), भी किए गए । साथ ही ग्रामीणों के बैंक खाते खोलने एवं राशन कार्ड, के प्रकरण भी निराकृत किए गए। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में भाग लेकर अपने जरूरी दस्तावेज बनवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की और प्रशासन का आभार जताया। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन