Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: शहीद श्री आकाश राव गिरपून्जे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा, जिला सुकमा की आईईडी विस्फोट में हुई वीरगति न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पुलिस बल के लिए एक अपूरणीय और अत्यंत पीड़ादायक क्षति है।

  तेन सिंह ठाकुर  की रिपोर्ट [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/06/VID-20250609-WA0233.mp4"][/video] शहीद श्री आकाश राव गिरपून्जे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा, जिला सुकमा की आईईडी विस्फोट में हुई वीरगति न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समूचे पुलिस बल के लिए एक अपूरणीय और अत्यंत पीड़ादायक क्षति है बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी ने कहा कि माओवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में एक ऐसे वीर योद्धा को खोना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना करता था।यह बलिदान हमें भावुक करता है, और साथ ही हमारे कर्तव्य के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में माओवादी संगठन पूरी तरह से हतोत्साहित और कमजोर हो चुका है, और उसमें अब सीधे सुरक्षा बलों से टकराने की भी हिम्मत नहीं बची है। इसी कारण वे हमारे जांबाज़ जवानों, वीर योद्धा और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट, ग्रामीणों की हत्या और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे कायरतापूर्ण षड्यंत्र रच रहे हैं।आईजी बस्तर रेंज ने यह भी स्पष्ट किया कि माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने का कोई भी प्रयास नाकाम रहेगा। माओवादियों का यह कायराना षड्यंत्र हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकता। हमारी यह अटूट प्रतिबद्धता कि हम माओवाद का समूल नाश करेंगे, पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।   ■बस्तर पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों तथा बस्तर रेंज में तैनात समस्त सुरक्षा बलों के मनोबल को बनाए रखने के अपील के साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने स्पष्ट किया कि ...शहीद श्री आकाश राव गिरीपुंजे का यह सर्वोच्च बलिदान हमें प्रेरित करता है, और यह संदेश देता है कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बस्तर को पूरी तरह नक्सल-मुक्त करने का लिया संकल्प   प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन