अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : नारायणपुर मालक परिवहन संघ के द्वारा सचिव रूपेश देवांगन पर अनियमितता का आरोप लगाए थे, रूपेश देवांगन दोष मुक्त हुए
Ten Singh Thakur
Fri, Nov 14, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट नारायणपुर मालक परिवहन संघ के द्वारा अपने ही मालक परिवहन संघ के सचिव रूपेश देवांगन और एक सदस्य अर्जुन देवांगन के ऊपर अनियमितता का आरोप लगाए थे , जिसमें एसडीएम को जांच पड़ताल के बाद दोनों को दोष मुक्त कर दिया है,
नारायणपुर मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष और कुछ रसूखदारों और कुछ सदस्यों के द्वारा यह कहकर आरोप लगाया था कि मालक परिवहन संघ के फंड का सचिव रूपेश देवांगन के द्वारा बंदरबाट किया गया था, जो कि जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि सचिव रूपेश देवांगन निर्दोष है, क्योंकि मालक परिवहन संघ ने जो आरोप लगाए थे कही न कही मनगढ़ंत कहानी बनाकर मौखिक रूप से साजिशन तरीके से सचिव रूपेश देवांगन को सचिव पद से हटाना था, क्योंकि बाकी पदाधिकारियों की यहां पर बेइमानी की खिचड़ी पकना बंद सा हो गया था,
दिनांक 29/07/2025 को इसलिए कुछ सदस्यों और पदाधिकारियों के द्वारा आनन फानन में रेस्ट हाउस में मीटिंग कर सचिव रूपेश देवांगन को सचिव पद से हटाने का अनैतिक ढंग से कृत्य किया गया। न तो आम सभा बुलाया गया और न ही सभी सदस्यों को आम सभा लगाने की सूचना दी गई, और 15 से 20 लोग ही फर्जी तरीके से सचिव पद से सत्ता के दम से पद से हटा दिया गया, और झूठा आरोप में फसाने के लिए अनियमितता का आरोप लगाकर एस डी एम आफिस में आवेदन दिया गया,
दिनांक 30/07/2025 को सचिव रूपेश देवांगन के द्वारा ग्रामीणों और शहरी जिला नारायणपुर से नई ट्रक लेने के लिए जो आवेदन प्रचार प्रसार के बाद 214 आवेदन आए थे, उसमें यूनियन के छटनी टीम के द्वारा 105 आवेदनों को फाइनल किया गया था, और इसमें अध्यक्ष महोदय किशोर आर्या की सहमति भी थी, लेकिन नारायणपुर मालक परिवहन संघ के कुछ पूंजी पतियों को 5-5 से 10-10 ट्रकों के मालिक होने के बावजूद भी उनको ही 5-5 ट्रक और लेना था, इसलिए उपाध्यक्ष रमेश जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश पींचा, संजय नंदी, जयप्रकाश शर्मा, राहुल पटेल, शंकर देवांगन, और भी ऐसे ही कुछ सदस्य है, जिनको और भी गाड़िया लेना है, जिनकी मांग अध्यक्ष और सचिव से 50 गाड़िया थी अपने टीम के लिए, सचिव रूपेश देवांगन के द्वारा 50 गाड़ियों को vip बोलकर मांगना कही न कहीं ग्रामीणों के हक और अधिकार को छीनने के बराबर है करके सभी को मना किया गया, इसके उपरांत सत्ता पक्ष के बड़े बड़े नारायणपुर के नेताओं जो मालक परिवहन संघ के सदस्य है, हमको गाड़ी देने से मना करता है करके आनन फानन में चुनाव से निर्वाचित होकर आए हुए सचिव रूपेश देवांगन का पद को बर्खास्त करने का षड्यंत रचा गया और, पद से मौखिक रूप से अनैतिक ढंग से पद मुक्त सिर्फ यूनियन से कर दिए, जबकि ऑन पेपर आज भी सचिव पद में रूपेश देवांगन ही है,
वहीं दूसरी ओर सचिव रूपेश देवांगन को ग्रामीणों का सहयोग करने और नई ट्रक लेने की सजा मिल गई तो सचिव रूपेश देवांगन और ग्रामीणों के जायज मांग को सही बोलने और उनकी मांगों को समर्थन देने पर सदस्य अर्जुन देवांगन को भी मालक परिवहन संघ से अनैतिक ढंग से बिना आम सभा बुलाए ही और आरोप सिद्ध किए बिना ही यूनियन से दिनांक 30/07/2025 को यूनियन ग्रुप से निकाला गया और सचिव रूपेश देवांगन और अर्जुन देवांगन कि दोनों की ट्रकों को लोडिंग से वंचित किया गया,
लेकिन कहते है न सत्य भले ही परेशान हो सकता हैं पर हार नहीं सकता, ग्रामीणों के अपमान मेहसूस होने से ग्रामीणों के द्वारा दिनांक 18/09/2025 को जिला नारायणपुर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नया यूनियन ग्रामीण परिवहन संघ जिला नारायणपुर का गठन किया गया, अगर ग्रामीणों को 30/07/2025 को मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों एवं रसूखदारों के द्वारा अपमानित नहीं किया जाता तो आज नारायणपुर जिले में 2 यूनियन नहीं होता, कही न कही मालक परिवहन संघ के पदाधिकारियों और कुछ सदस्यों के दादागिरि और ग्रामीणों को प्राथमिकता न देकर अपने ही पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा कृत्य किया गया है,
जिला नारायणपुर में शहरी हो या ग्रामीण सभी को हर प्रकार के व्यापार से जुड़ना सबका अधिकार है, लेकिन उनके अधिकार को जो हनन करने की कोशिश करेगा हो सकता है, उनका समूल और नमो निशान उनका व्यापार को प्रभाव पड़ सकता है, व्यापार करने का अधिकार सबको है, चाहे वह किसी धर्म या जाति से आता हो, व्यापार में कोई भी दुकानदार धर्म या जाति देखकर समान नहीं बेचता वैसे ही एक ग्राहक ये कभी नहीं देखता कि वो किस धर्म या जाति का है, व्यापार में सर्व समाज सर्व धर्म सम्मान है,
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन