युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : सुकमा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, एक दिन में 3675 लोगों को किया जागरूक
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 1, 2026
*सुकमा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, एक दिन में 3675 लोगों को किया जागरूक पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत जिले भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। ने एक ही दिन में 186 कार्यक्रम आयोजित कर 3675 लोगों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को अनजान लिंक, फर्जी APK फाइल, फर्जी कॉल-मैसेज से सावधान रहने, OTP, ATM पिन और बैंक डिटेल किसी से शेयर न करने की समझाइश दी गई।कार्यक्रम अजाक, छिंदगढ़, कुकानार, केरलापाल, दोरनापाल, चिंतागुफा, जगरगुंडा, एर्राबोर, भेज्जी, किस्टाराम, गोलापल्ली, मरईगुड़ा समेत सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए।ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में सूचना दें।
युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन