Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

सह संपादक अर्जुन देवांगन : नारायणपुर में 28-29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, 28 को ऑरेंज अलर्ट जारी

नारायणपुर में 28-29 अक्टूबर को बारिश की संभावना, 28 को ऑरेंज अलर्ट जारी

कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत-बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नारायणपुर। जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर संभावित चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में बारिश हो सकती है। इसके मद्देनजर 28 अक्टूबर के लिए जारी चेतावनी मानचित्र में नारायणपुर जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है।

संभावित बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और मौसम संबंधी सूचनाओं की लगातार निगरानी करने को कहा है। उन्होंने राजस्व, पुलिस, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा निचले इलाकों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान करने, नदी-नालों एवं जलाशयों के जलस्तर पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों के साथ तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और जनहानि रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है।

जिला प्रशासन की नागरिकों से अपील

मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। गरज-चमक होने पर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें।

तेज बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। किसानों एवं ग्रामीणों से भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि और अन्य बाहरी गतिविधियां संचालित करने की अपील की गई है।

कलेक्टर ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सतर्क रहने का आग्रह किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मौसम संबंधी सूचनाएं आम नागरिकों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

जिला प्रशासन के अनुसार, भारी बारिश, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में नागरिक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07781-252214 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।

सह संपादक

अर्जुन देवांगन

मोबाइल: 9424287527

CGFastNews24MPCG

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन