अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संबंध में फरसगाव में समीक्षा बैठक
Ten Singh Thakur
Fri, Dec 5, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में फरसगांव में हुई समीक्षा बैठक*
*कोण्डागांव, 05 दिसम्बर 2025/* निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के 110 मतदान केन्द्रों के ठस्व् की आवश्यक बैठक दिनांक गुरुवार को अपरान्ह रखी गई। बैठक में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे पूर्ण कर विधिवत भरे हुए गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। (ASD) मतदाताओं की सूची को मतदान केन्द्र एवं संबंधित पंचायत/नगरीय निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाकर सूची के विरूद्ध दावा/आपत्ति प्राप्त करने हेतु जनप्रतिनिधियों/स्थानीय नागरिकों से भी अनुरोध किये जाने एवं ऐसी सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेंट के साथ अनिवार्यतः साझा करने निर्देश दिये गये। साथ ही चार प्रकार के प्रपत्रों में सभी मतदाताओं की सूची तैयार करने निर्देशित किया गया जिनमें गणना पत्रक विभिन्न कारणों से (अनुपस्थित/स्थानांतरित/डुप्लीकेट/मृत) उन्हें एकत्रित करने व गणना पत्रक जमा न करने वाले मतदाताओं की सूची, स्थानांतरित मतदाओं की सूची, दोहरी प्रविष्टि) डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, मृत मतदाताओं की सूची अलग-अलग प्रपत्रों में तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार फरसगांव डॉ. जय कुमार नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव श्री रूपेन्द्र कुमार नेताम,, नायब तहसीलदार अधिकारी सुश्री निधि एस नेताम, नगर पंचायत सभी मतदान केन्दों के फरसगांव, मुख्य नगर पालिका फरसगांव श्री मयंक बसंतवानी, निर्वाचन शाखा प्रभारी चरण मरकाम एवं बीएलओ उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन