✍️✍️रविन्द्र राठौर बिलासपुर संभाग प्रमुख : राठौर समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन सम्पन्न, डॉ. चरणदास महंत ने 5 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा
Ten Singh Thakur
Thu, Oct 22, 2026
बिलासपुर 22 अक्टूबर 2026। नगर पंचायत सारागांव के वार्ड क्रमांक 13, बंधवापारा में राठौर समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। भवन निर्माण के लिए 9.76 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधायक निधि से अतिरिक्त 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कमलेश जांगड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छबिलाल सूर्यवंशी, दिलेश्वर राठौर एवं राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ. काशी प्रसाद राठौर, ठाकुर गुलजार सिंह विधायक प्रतिनिधि, लोकेश राठौर जिला पंचायत सदस्य, सूरज महंत, रामबिलास राठौर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर, विजय (सोनू) राठौर पार्षद, बलदाऊ राठौर, चित्रभान राठौर, शांति लाल राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, मकसूदन राठौर, विकास राठौर गुरुजी, सहस राम कर्ष, सुनील राठौर, प्रमोद राठौर एवं लाला राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सामाजिक एकजुटता को मिलेगी मजबूती। सामुदायिक भवन के निर्माण से राठौर समाज को सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक आयोजनों एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त 5 लाख रुपये की घोषणा से समाजजनों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने भवन निर्माण को समाज के विकास और एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने भवन निर्माण को समाज के विकास और एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन