Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : हाई टेंशन बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

दिनांक 02.12.2025 थाना पखांजूर

हाई टेंशन बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 27/11/2025 को फर्म मेसर्स देवश्री एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड धमतरी के सुपर वायजर भूपेंद्र गौतम ने थाना पखांजूर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फर्म मेसर्स देवश्री एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड धमतरी के कंपनी के द्वारा 132 के.व्ही. सेकेंड सर्किट भानुप्रतापुर, पखांजूर लाइन का कार्य किया जा रहा है, लाइन कार्य हेतु कंपनी के द्वारा 17 नाग ACSR पेंथर लाठी तार ड्रम को पीव्ही. 34 प्रेमनगर हरिमंदिर के पास मैदान रखा गया है, जो कि खेतों में फसल होने के कारण कार्य बंद था कि दिनांक 23.11.2025 को साईड निरीक्षण व सामान मिलान करने हेतु सुपर वायजर द्वारा चेक करने पर ग्राम पीव्ही. 34 प्रेमनगर हरि मंदिर के मैदान में रखा 17 नाग एसीएसआर पैंथर लाठी तार ड्रम में से एक नाग एसीएसआर पैंथर लाठी तार ड्रम को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 202/25 धारा 303 (2) बी<extra_id_1> कायम कर चोरी हुए माल की पता तलाश किया गया।

श्रीमान उमनि. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री आई. के. एलेसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी पखांजूर श्री रवि कुजूर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में थाना पखांजूर से तत्काल सउनि0 वेदन सलामे तथा अन्य स्टाफ का टीम गठित कर आस-पास गांव वालो से पता करने पर गांव वालो ने बताया कि 10-12 दिन पूर्व दोपहर के समय किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक नाग एसीएसआर पैंथर लाठी तार ड्रम को पीकप वाहन में लोडकर अपना सामान बताकर भानुप्रतापुर ले जा रहा हूं कहकर ले गया है, यह बात गांव वालो ने जानकारी दी है,

मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही आस्करण देवांगन और हेमसागर राणा सरोरा रायपुर में घूम रहे हैं, तत्काल पखांजूर पुलिस रायपुर रवाना होकर संदेहियों का पीछा करने पर अपराध घटित करना कबूल करने पर आरोपों का मेमोरेण्डम कथन लिया गया व हेमसागर राणा के द्वारा एल्युमिनियम बिजली तार को पेश करने पर गवाहों के स्पष्ट जप्त कर एवं अनुकरण आस्करण देवांगन के पेश करने पर चोरी के पैसे से बनाए गए मोटर साइक्ल हीरो स्प्लेंडर प्लस कं. सी.जी. 019 बी.टी. 3479 कीमत 68000/- रूपये को गवाहों के स्पष्टीकरण जप्त कर आरोपों को गिरफ्तार कर माननीय कोर्ट पखांजूर पेश किया गया। माननीय कोर्ट द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल कांकेर निरुद्ध किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सउनि. वेदन सलामे, प्रधान आरक्षक कमल पाल, डोमेश्वर यामले का विशेष योगदान रहा है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन