Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने पर संगठन ने जताया आक्रोश पीडित कर्मचारी के साथ न्याय की मांग

  हेमु साय की रिपोर्ट जगदलपुर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने पर संगठन ने जताया आक्रोश पीडित कर्मचारी के साथ न्याय की मांग   दिनांक 06/09/2025 को सर्किट हाउस जगदलपुर में खितेन्द्र पाण्डे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ छत्तीसगढ़ के मंत्री के दुर्व्यवहार की शिकायत संघ को प्राप्त हुई है। उक्त मुद्दे को विपक्ष राजनीतिक मुद्दा बना रहा है। कर्मचारी संघ इस प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराना चाहता है कि, सर्किट हाउस के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार कोई नयी बात नहीं आये दिन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ सत्ता पक्ष के मंत्री, नेता एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ऐसी प्रताड़ना की खबरे आम बात है, जिसका संगठन हमेशा विरोध करता आया है और समय-समय पर कई आन्दोलन होते आये हैं। इसी तारतम्य में जब भाजपा की सरकार विपक्ष में थी तत्समय श्री केदार कश्यप, श्री विजय शर्मा, श्री अरूण साव, श्री विष्णुदेव साय एवं अन्य भाजपा के नेता द्वारा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के धरना प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित होकर सत्ता में आने के 10 दिवस के भीतर सभी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था किन्तु आज वहीं मंत्री द्वारा दैनिक वेतन भोगी सर्किट हाउस, जगदलपुर के कर्मचारी श्री खितेन्द्र पाण्डे का दुर्व्यवहार किया गया है वैसे ही कई दैनिक वतेन भोगी कर्मचारियों का शोषण दिन-प्रतिदिन होता जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर से रायपुर पैदल यात्रा करके धरना स्थल पर पिछले 80 दिनों से दैनिक वेतन भोगी स्कूली सफाई कर्मचारी आन्दोलनरत् है उनकी सूध पक्ष-विपक्ष कोई नहीं ले रहा है। यह बड़े दुःख का विषय है। सरकार कर्मचारी हित में कार्य करते हुए उक्त मारपीट के मुद्दे को पक्ष-विपक्ष इस मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक मुद्दा न बनावें माननीय विष्णुदेव साय जी की सरकार निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित व्यक्ति खितेन्द्र पाण्डे के साथ न्याय करें तथा संगठन की लंबित मांग पर प्रदेश भर के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण हो जिससे कि, कोई भी मंत्री, नेता या अधिकारी/कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का शोषण न करने पाये। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण का वादा करके सत्ता में आयी विष्णुदेव की सरकार ‘‘विष्णु के सुशासन’’ को यर्थात् करते हुए ‘‘मोदी की गारण्टी’’ पूर्ण करें। अन्यथा की स्थिति में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों पर हो रहे शोषण एवं नियमितिकरण के लिए संगठन उग्र आन्दोलन करेंगा। बस्तर संभाग हेड हेमु साय प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन