Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की सहायता तेज, कमिश्नर, कलेक्टर व विधायक ने प्रभावित ग्रामों में पुनर्वास एव पुनर्निर्माण कार्यो का लिया जायजा*

रचना ठाकुर कि रिपोर्ट *मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की सहायता तेज, कमिश्नर, कलेक्टर व विधायक ने प्रभावित ग्रामों में पुनर्वास एव पुनर्निर्माण कार्यो का लिया जायजा* *बचे हुए प्रभावितों को कल तक मिलेगी पूरी राहत राशि* दन्तेवाड़ा, 31 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवसाय के निर्देशन में आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन सतत कार्य कर रहा है। गौरतलब है कि जिले के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम बालपेट, बांगापाल, तुमनार के प्रभावित परिवारों के खातों में विगत दिवस तक 1,91,29,000 की राशि भुगतान की जा चुकी है। इसी क्रम में आज कमिश्नर श्री डोमन सिंह, जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने एवं दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी गाँव तुमनार पहुँचे और अति बारिश से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस गांव में 52 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। तथा बचे हुए प्रभावित परिवारों को आगामी सोमवार तक पूरी राहत राशि कल तक उपलब्ध करा दी जायेगी। इसके साथ ही शाम 5 बजे कमिश्नर द्वारा मुख्यालय के चूड़ी टिकरापारा वार्ड पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की साथ ही उनके पुनर्वास की स्थिति का मुआयना किया गया। अधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि भोजन, आवास, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा मौजूद रहे। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन