Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: नेशनल पार्क क्षेत्र मे भीषण मुठभेड़ 07 माओवादियों के मारे जाने की खबर 

नेशनल पार्क क्षेत्र मे भीषण मुठभेड़ 07 माओवादियों के मारे जाने की खबर अब तक बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा कुल 07 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना राज्य कमेटी सदस्य भास्कर के शव भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की निरंतरता में, अब तक 05, 06 और 07 जून 2025 को हुई विभिन्न मुठभेड़ों के बाद कुल 07 नक्सली शव बरामद किए गए हैं05 जून 2025 को सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सुधाकर उर्फ गौतम का शव बरामद किया गयाइसके बाद, 06 जून 2025 को तेलंगाना स्टेट कमेटी (TSC) सदस्य भास्कर का शव बरामद हुआ। इसके पश्चात 06 और 07 जून की दरम्यानी शाम को हुई मुठभेड़ों के दौरान तीन और माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए।तत्पश्चात् 07 जून को, दो और नक्सली शव माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद बरामद किए गए। अब तक बरामद नक्सली शवों का विवरण इस प्रकार है:l1. सुधाकर उर्फ गौतम – सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM)भास्कर – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य (TSC) दो अज्ञात महिला नक्सली कैडर4. तीन अज्ञात पुरुष नक्सली कैडर 🔸 सुरक्षा बलों द्वारा बरामद पाँच अज्ञात नक्सली शवों की पहचान स्थापित करने का प्रयास जारी है। शवों की बरामदगी के साथ-साथ, मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़े जखीरा, जिसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं, जब्त किया गया है।   🔸 कुछ सुरक्षा बल के जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अन्य अभियान संबंधी कारणों से चोटें आई हैं। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।     🔸 आस-पास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान वर्तमान में जारी हैं, ताकि शेष माओवादी कैडरों की खोज की जा सके और पूरे क्षेत्र को पूर्णतः सुरक्षित बनाया जा सके।   🔸 हथियारों और अन्य सामग्रियों की बरामदगी से संबंधित समेकित सूचना प्राप्त होते ही, उसका एक विस्तृत अपडेट साझा किया जायेगा। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन