: नारायणपुर से कोंडागांव रोड कोकोडी के पास पिछले 7 दिनों से हैं जाम 130 डी रोड
Ten Singh Thakur
Tue, Oct 7, 2025
अर्जुन देवांगन की रिपोर्ट नारायणपुर सेउत्तर बस्तर संभाग हेड अर्जुन देवांगनकोंडागांव रोड 130 डी में कोकोडी के पास आज 7 वे दिन भी अब तक रोड नहीं खुल पाई है, जिससे आवागमन का साधन इस रोड में मानो नहीं के बराबर है, अब तक ठेकेदार और शासन प्रशासन की ओर से कोई भी उचित व्यवस्था नहीं कर पाई है, [video width="474" height="848" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/10/VID-20251007-WA0059.mp4"][/video] बस संचालक एवं इमरजेंसी वाले मजबूरन नारायणपुर से कोंडागांव जाने के लिए दूसरे रोड एढ़का रोड से होते हुए बड़ेडोंगर से फरसगाव या बोरगांव रोड पर निकलते है , जिससे आम जनता एवं बस संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है, सिंगल रोड होने की वजह से विपरीत दिशा से आने वाले गाड़ियों को साइड भी देना किसी दुर्घटना को न्यौता देने के बराबर है, फिलहाल नारायणपुर जिले वासियों को कोंडागांव, जगदलपुर या कोई अन्य जिलों में जाना है तो नारायणपुर से अंतागढ़ रोड या फिर एढ़का रोड से कोंडागांव रोड जाने के लिए मजबूर है, अब देखना यह होगा कि नारायणपुर से कोंडागांव रोड 130 डी का फिर से सुचारू रूप से चालू कब होगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
