Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर में निकला नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी 

  तेन सिंह ठाकुर  नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहर में निकला नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी नगर पालिका क्षेत्र नारायणपुर के बखरूपरा वार्ड क्रमांक 7 एवं क्रमांक 6 में नगर पालिका अमला नगर के स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के संबंध में हर गली मोहल्ले में दस्तखत दी जा रही है इस दौरान नालियों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया , कुछ ही दिनों मे मानसून का आगमन होने जा रही है एसे मे जल भराव की स्तिथी से निपटने पूर्व तैयारी शुरू कर दी है ताकि पानी की निकासी आसानी से हो सके,वहीं सड़क के ऊपर लोगों द्वारा मालवा एकत्रित करके रखा गया है उन्हें समझाइए दिया गया तथा नोटिस भी दिया गया मुख्य मार्ग पर कहीं कहीं अतिक्रमण हुआ है उन्हें तत्काल हटाने कहा गया है जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन में असुविधा न हो। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों की नजर एक ऐसे गुपचुप एवं चार्ट बनाने वाले व्यापारी पर नजर पड़ी जो शौचालय की बगल में चार्ट एवं गुपचुप बना रहा था। मामला बखरूपारा के वार्ड 07 भवानी चौक,एडका रोड स्थित चाट व्यापारी द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, ऐसी जगह में जहां शौचालय बिल्कुल निकट हो वहां पर गुपचुप बनाना एवं उसे जनता को परोसना बहुत ही हानिकारक हो सकता है , लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जी द्वारा स्वय संज्ञान मे लेकर चालानी कार्रवाई करने की बात कही इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रकुमार जी उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,इंजीनियर, कर्मचारी तथा नगर पालिका  क्षेत्र वार्ड 07 के पार्षद कमलापति मिश्रा भी उपस्थित थे जिन्होंने देखकर हैरानी जताई तथा हथप्रद रह गए l इस तरह की कृत करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो ऐसा उनका कहना था l प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन