Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बांसगांव में 14.50लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

*विधायक सुश्री उसेंडी ने बांसगांव में 14.50 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात*

*कोंडागांव, 06 दिसम्बर 2025/* बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को विकास खण्ड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम बांसगांव के ग्रामवासियों को 14.50 लाख रुपए के विकास कार्यों को सौगात दी। इन कार्यों में 12 लाख रुपए की लागत के नवीन पंचायत भवन का भूमिपूजन कार्य और 2.50 लाख रुपए की लागत के सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है। विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यालय प्राचार्य समग्र शिक्षा शासकीय हाई स्कूल बांसगांव का निरीक्षण भी किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विधायक द्वारा विद्यालय के बालिकाओं को सरस्वती साइकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य मानबती कोर्राम, जितेन्द्र सुराना, संतोष पात्रे, अश्वनी पाण्डे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, सरपंचगण बज्जू नेताम, शंकर नेताम छबिलाल नेताम, उप सरपंच गणेश मानिकपुरी, लच्छिन पोयाम, लखीराम, आसमन नेताम, पनकू मानिकपुरी, यदु नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन