अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में मितानिन दीदियों का सम्मान
Ten Singh Thakur
Sat, Nov 29, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में मितानिन दीदियों का सम्मान
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर सभी पांचों विकासखंड के मितानिनों का पंचायत एवं विभागीय स्तर पर सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 नवंबर को विकासखंड कोंडागांव के अंतर्गत सेक्टर बम्हनी के आश्रित केंद्र संबलपुर बम्हनी बोरगांव कारियाकाटा हंगवा के 51 मितानिनों एवं 4 मितानिन प्रेरक का सम्मान स्वास्थ परिवार बम्हनी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिंकू मरकाम प्रभारी कृष्णा पटेल और पर्यवेक्षक संजय नायडू ने संयुक्त रूप से बताया कि मितानिन सम्मान दिवस 23 नवंबर को प्रदेश स्तर पर मनाया जाता है। इसी के तहत सम्मान कार्यक्रम प्रति वर्ष उक्त तिथि में मनाया जाता है। मितानिन कार्यकम वर्ष 2004 में प्रारंभ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण अंचल के ग्राम पारा टोले की जागरूक एवं शिक्षित इच्छुक महिला को चयनित कर स्वास्थ कार्यक्रम की जानकारी के साथ प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपनी निःशुल्क सेवा समाज को दे सके। आज वर्तमान समय में विभाग एवं समाज में अपनी छवि एक समाज सेविका के रूप में पहचान बनाई है उनकी सेवा भावना से विभाग में भी बेहतर परिणाम स्वरूप विभागीय कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि दिया जाने लगा, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर समाज में और भी स्वास्थ के प्रति बेहतर कार्य कर सके आज स्वास्थ विभाग के साथ साथ अन्य विभाग के कर्मचारी अधिकारी भी किसी न किसी कार्य के लिए मितानिन दीदियों को दायित्व सौंपते है, इनकी सेवा भावना को सम्मानित करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा वर्ष 2011 से 23 नवम्बर को प्रति वर्ष पंचायत एवं स्वास्थ विभाग के द्वारा ब्लॉक एवं सेक्टर स्तर पर भी सम्मानित किया जाता है। मितानिन दीदियों द्वारा अपने एरिया के ग्राम टोले में 200 से 250 जनसंख्या के परिवार को जन्म से मृत्यु तक के समय की सेवा संबंधित केंद्र के कर्मचारी के साथ सामंजस्य कर करती है समाज में सही आयु में विवाह से लेकर प्रथम तिमाही में गर्भवती महिला की पंजीयन, समय पर उच्च जोखिम महिला की पहचान, गर्भवती महिला एवं बच्चो का टीकाकरण में सहयोग, संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान की निर्धारित तिथि 9 एवं 24 तारीख को नजदीकी पी एच सी एवं जिला अस्पताल में भी हितग्राहियों को ले जाने का कार्य के साथ गर्भावस्था के समय एवं प्रसव उपरांत फॉलोअप कार्य, टी बी, कुष्ठ, मोतियाबिंद के संभावित मरीजों की पहचान एवं उपचारित मरीजों का फॉलोअप कार्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई एवं स्थाई साधन की जानकारी के लिए प्रेरित करना एवं गैर संचारी रोग का पंजीयन एवं जांच कराने में सहयोग करना इसके अन्य कार्य में सतत संलग्न रहती है और वर्तमान समय स्वास्थ विभाग और समाज में सबसे निचले स्तर की मुख्य कड़ी के नाम से जानी पहचानी जा रही है। इस अवसर पर सभी मितानिन दीदियों का सम्मान कर सेक्टर गर्व महसूस कर रहा है। अब से प्रति वर्ष सेक्टर स्तर पर ये कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की बात कही गई। इस दौरान पीएचसी के दीपक नाग, धनेश्वरी ध्रुव, शालू वट्टी, बिंदे लता ठाकुर, सन्मति सोरी, निर्मला मालेकर, बिंदिया पटेल, दीपिका नेताम, धनेश्वरी नाग, निर्मला नेताम, मयंक देवांगन, घुड़वंत कुलदीप, ओम प्रकाश देवांगन, सियाराम कश्यप, एम टी लता साहू, विषनाथ एवं अन्य समस्त विभागीय कर्मचारी मितानिन प्रेरक उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन