अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
Ten Singh Thakur
Fri, Dec 5, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न*
*कोंडागांव, 05 दिसम्बर 2025/* विकासखण्ड फरसगांव के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अर्हता तिथि 01.01.2026 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के 110 मतदान केन्द्रों से संबंधित आवश्यक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा घर-घर सर्वे पूर्ण कर विधिवत भरे हुए गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। (ASD) मतदाताओं की सूची को मतदान केन्द्र एवं संबंधित पंचायत/नगरीय निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाकर सूची के विरूद्ध दावा/आपति प्राप्त करने हेतु जनप्रतिनिधियों/स्थानीय नागरिकों से भी अनुरोध किये जाने एवं ऐसी सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ अनिवार्यतः साझा करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही चार प्रकार के प्रपत्रों में सभी मतदाताओं की सूची तैयार कारणों करने निर्देशित किया गया जिनमें गणना विभिन्न पत्रक से (अनुपस्थित/स्थानांतरित डुप्लीकेट/मृत) उन्हें एकत्रित करने व गणना पत्रक जमा न करने वाले मतदाताओं की सूची, स्थानांतरित मतदाओं की सूची, दोहरी प्रविष्टि) डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, मृत मतदाताओं की सूची अलग-अलग प्रपत्रों में तैयार होने संबंधी जानकारी दिया गया। समस्त मतदान केन्द्रों में राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेबल एजेंट (BLA) को अपने अपने मतदान केन्द्रों में (BLO) द्वारा आयोजित होने वाले बैठकों में तैयार सूचियों का भली भांति अवलोकन करने संबंधी जानकारी दिया गया। बैठक में श्री अश्वन कुमार पुसाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसगांव, डॉ. जय कुमार नाग तहसीलदार फरसगांव, श्री रूपेन्द्र कुमार नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव, सुश्री निधि एस नेताम नायब तहसीलदार फरसगांव, श्री मयंक बसंतवानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत फरसगांव, निर्वाचन शाखा प्रभारी चरण मरकाम एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, श्री मानकू राम नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव, श्री प्रशांत पात्र अध्यक्ष नगर पंचायत फरसगांव, श्री प्रवीर सिंह बदेशा, श्री गुरदीप सिंह पंधेर, श्री दिनेश जायसवाल, श्री प्रवीण राव, श्री दीपेन्द्र मसीह, श्री सुकालू राम मरकाम आदि उपस्थित रहे।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन