तेन सिंह ठाकुर : जिले में आवारा कुत्तों के लिए वृहद एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू ।
Ten Singh Thakur
Sun, Nov 30, 2025
जिले में आवारा कुत्तों के लिए वृहद एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान शुरू ।
नारायणपुर 30 नवम्बर 2025, नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पशु-जनित संक्रमणों की रोकथाम के उद्देश्य से वृहद एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल शहर को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अभियान का क्रियान्वयन नगर पालिका नारायणपुर एवं पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम द्वारा नगर क्षेत्र में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया जा रहा है। यह प्रक्रिया लगातार विभिन्न वार्डों में जारी है, ताकि किसी भी संक्रमण की आशंका को समय रहते रोका जा सके।नगर पालिका द्वारा सभी वार्डों में आवारा कुत्तों के भोजन के लिए स्थल भी चिन्हित किए गए हैं, जहां नागरिक सुरक्षित रूप से इन कुत्तों को भोजन उपलब्ध करा सकेंगे। इससे न केवल पशुओं में आक्रामक व्यवहार की संभावना कम होगी, बल्कि मानव-पशु सहअस्तित्व को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन