Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रो से विस्फोटक सहित 18 माओवादी गिरफ्तार 

    तेन सिंह ठाकुर बीजापुर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रो से विस्फोटक सहित 18 माओवादी गिरफ्तार थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प गुंजेपर्ती के जंगल से विस्फोटक, प्रतिबंधित संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री सहित 10 माओवादी गिरफ्तार l थाना उसूर, कोबरा 201, 204, 205, 206, 210 की संयुक्त कार्यवाही l थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत राजपेंटा के जंगल से विस्फोटक सहित 07 माओवादियों को पकड़ा गया। थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही ।   डीआरजी और थाना भैरमगढ़ की संयुक्त कार्यवाही में विस्फोटक सहित 01 माओवादी गिरफ्तार   जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कैम्प पुजारीकांकेर से कोबरा 201, 204, 205, 206, 210, की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर गुंजेपर्ती की ओर निकली थी। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084     ⏩ अभियान के दौरान गुंजेपर्ती के जंगल से 10 सक्रिय माओवादियों को विस्फोटक एवं प्रतिबंधित संगठन की प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ पकड़ा गया। 1. मेसो कुंजाम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता कोसा उम्र 40 वर्ष निवासी पुजारीकांकेर स्कूलपारा थाना उसूर 2. देवा मुचाकी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता भीमा उम्र 20 वर्ष निवासी पुजारीकांकेर तमिलभटटीपारा थाना उसूर 3. तिरूपति ताती (जन मिलिशिया सदस्य) पिता बुचईया उम्र 25 वर्ष निवासी पेदाउटलापल्ली सरपंचपारा थाना उसूर 4. कु0 सोनी मुचाकी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता नंगा उम्र 21 वर्ष निवासी तमिलभटटीपारा थाना उसूर 5. मुड़ा माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता हुंगा उम्र 20 वर्ष निवासी चिन्नाउटलापटल्ली थाना उसूर 6. शंकर सोढ़ी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता पापैया उम्र 25 वर्ष निवासी पेदाउटलापल्ली थाना उसूर 7. सत्यम ताती (जन मिलिशिया सदस्य) पिता सरईया ताती उम्र 28 वर्ष निवासी पेदाउटलापल्ली थाना उसूर 8. मंगु माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता कोसा उम्र 27 वर्ष निवासी भीमाराम पटेलपारा थाना उसूर 9. अर्जुन ताती (जन मिलिशिया सदस्य) पिता चिन्नावी ताती उम्र 40 वर्ष निवासी पेदाउटलापल्ली पटेलपारा थाना उसूर 10. कवासी हिड़मा (जन मिलिशिया सदस्य) पिता हड़मा उम्र 25 वर्ष निवासी भीमाराम थाना उसूर   ⏩ थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी और थाना भैरमगढ़ की संयुक्त टीम चिहका की ओर अभियान पर निकली थी। पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास करते हुऐ 01 संदिग्ध को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 01 नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जमीन खोदने का औजार बरामद किया गया । 1. सुक्का ओयाम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 वेल्ला ओयाम उम्र 40 वर्ष निवासी झिल्ली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर ⏩ थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम राजपेंटा, सारकेगुड़ा की ओर अभियान पर निकली थी। पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास करते हुऐ 07 संदिग्ध को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बैटरी एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। 1. देवा कवासी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता स्व0 लक्खा उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा 2. जोगेश माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता सुक्का उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा 3. हुंगा नुप्पो (जन मिलिशिया सदस्य) पिता हुर्रा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा 4. बुधरा पूनेम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता बंडी उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोंजेड़ थाना बासागुड़ा 5. सन्ना कुड़ाम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता आयता उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी नरसापुर थाना बासागुड़ा 6. विजय मिच्चा ऊर्फ प्रभाकर (जन मिलिशिया सदस्य) पिता भीमा उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमापुर थाना बासागुड़ा 7. माड़वी सन्नी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता बुधरा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया सा0 कोजेंड थाना बासागुड़ा   ⏩पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना उसूर, बासागुड़ा एवं भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन