अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : कोण्डागांव पुलिस प्रशासन के द्वारा क्षेत्र में लगातार घट रहे साइबर अपराध को और कम करने का किया जा रहा प्रयास
Ten Singh Thakur
Sat, Feb 7, 2026
कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज चंद्रा भा0पु0से0 के द्वारा क्षेत्र में लगातार घट रहे साइबर अपराध और अपराध में उपयोग किए जा बैंक एकाउंट के संबंध में जागरूकता लाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कपिल चंद्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र पुजारी के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री सौरभ उपाध्याय , एवं साइबर टीम के द्वारा आज सायबर सेल कार्यालय कोण्डागांव में सभी wifi प्रोवाइडर, कंप्यूटर सेंटर, और चॉइस सेंटर चलाने वालों का मीटिंग आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देना एवं सायबर अपराध से बचने का उपाय के संबंध में विस्तृत चर्चा करना था।
*सायबर अपराधियों के तरीके :-* आमतौर में देखा जा रहा है कि सायबर अपराधियों के द्वारा पब्लिक wifi का उपयोग इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए उपयोग किया जाता है एवं सायबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को निकालने के लिए चॉइस सेंटर के बैंक खातों का उपयोग म्यूल एकाउंट के रूप में उपयोग किया जा रहा है। साथ ही कंप्यूटर सेंटर का उपयोग कई प्रकार के सायबर अपराध के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है।
मीटिंग के दौरान सायबर अपराध से बचने के उपाय के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया एवं wifi उपयोगकर्ताओं को हिदायत दिया गया कि आपके wifi का उपयोग किसी सायबर अपराध के लिए प्रयोग किया जा सकता है अतः बचने के लिए अपने wifi का पासवर्ड मजबूत बनाए, साथ ही समय समय में पासवर्ड को चेंज करते रहना चाहिए एवं किसी भी अनजान व्यक्ति को पासवर्ड शेयर नहीं करना चाहिए। साथ ही चॉइस सेंटर में रकम के जमा और निकासी का रजिस्टर मेंटेन किया जावे। कंप्यूटर सेंटर में भी जब कोई कंप्यूटर इस्तेमाल करता है तो उसकी पूरी जानकारी को रजिस्टर में मेंटेन रखना चाहिए, जिससे आवश्यकता होने पर उपयोगकर्ता की जानकारी हासिल हो सके। साथ ही अन्य सायबर अपराध के संबंध में जानकारी प्रदान किया।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन