Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : कोहकापाल मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण: नरबली की बात नहीं हुई पुष्ट*

कोहकापाल मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण: नरबली की बात नहीं हुई पुष्ट⭐जगदलपुर। कोहकापाल में किशोर को रोककर रखने और तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों के मामले में बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में नरबली देने के प्रयास या उसकी योजना से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है।⭐पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों से पीड़ित किशोर, संबंधित व्यक्तियों और संभावित गवाहों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि सोने का हंडा मिलने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते किशोर के साथ तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधियां की गई थीं।⭐पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में प्रसारित नरबली से जुड़ी बातों को अपुष्ट बताया है। मामले में थाना नगरनार में BNS की धारा 127(2), 137(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।⭐मामले में गोनसाय और लखीराम को हिरासत में लिया गया है, जबकि पूजा-पाठ करने वाले व्यक्तियों के नाम भी प्रकरण में जोड़े गए हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।*⭐पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बस्तर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले को लेकर बिना सत्यापन किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन