Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

नारायणपुर की टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा, नागालैंड में दर्ज की जीत

कलेक्टर ने की सड़क, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य और जनशिकायतों की विस्तृत समीक्षा

2 नवंबर को हाईस्कूल मैदान में होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर होगा आयोजन

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

नारायणपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड : राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। जगदलपुर एयरपोर्ट, सिरहासार भवन और दंतेश्वरी मंदिर क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित जगदलपुर, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 23 अक्टूबर को निर्धारित बस्तर प्रवास को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। वीवीआईपी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं, जिसके तहत चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से 25 किलोमीटर की परिधि में 23 अक्टूबर को सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक किसी भी प्रकार के ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। इसी क्रम में सुरक्षा घेरे को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सिरहासार भवन एवं दंतेश्वरी मंदिर परिसर से 03 किलोमीटर के दायरे में भी 23 अक्टूबर को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक ड्रोन संचालन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। उक्त दोनों आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिए गए हैं। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

युधिष्ठिर देवांगन प्रांतीय हेड

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन