Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : सुदूर अंचलों में बीएलओ द्वारा किया जा रहा है गहन पुनरीक्षण कार्य

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट

सुदूर अंचलों में बीएलओ द्वारा किया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य

नदी पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रही प्रशासनिक टीम

नारायणपुर, 24 नवम्बर 2025 //भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। दूर-दराज़ पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों और नदी-नालों से घिरे इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी लोकतंत्र की आवाज़ घर-घर तक पहुंच रही है।

जिले में 92 हजार 637 मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची को आधार बनाते हुए बीएलओ लगातार घर-घर जाकर गणना पत्रक बांट रहे हैं, जिन्हें सभी मतदाताओं के लिए भरना अनिवार्य है। जिले में अब तक 47.02 प्रतिशत गणना पत्रक प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के इस चरण में साल 2025 के मतदाताओं की जानकारी का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से किया जा रहा है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा। केवल वही नाम सूची में शामिल किए जाएंगे, जिनके गणना पत्रक बीएलओ या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो चुके होंगे।

प्रारंभिक प्रकाशन के बाद, दावे और आपत्तियाँ 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। सभी दावे-आपत्तियों के निष्पादन के उपरांत 7 फरवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसी क्रम में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ जिले के दुर्गम गांवों, पहाड़ियों और जंगलों के बीच भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर नदी पार कर, पगडंडियों पर चलते हुए, मीलों पैदल सफर तय कर वे हर घर तक दस्तक दे रहे हैं ताकि कोई भी मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

जिला प्रशासन का मानना है कि “हर मतदाता महत्वपूर्ण” केवल एक नारा नहीं बल्कि ज़मीन पर उतरने वाला संकल्प है। सुदूर अंचलों में पहुंचकर मतदाताओं को जोड़ने का यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन