: आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत विभिन्न होटलों, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का किया गया निरीक्षण*
Ten Singh Thakur
Wed, Mar 12, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट
*आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत विभिन्न होटलों, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का किया गया निरीक्षण*
दंतेवाड़ा, 12 मार्च 2025। कार्यालय उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में विभिन्न होटलों, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन नवनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परीसर का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया।
इस दौरान जिले अंतर्गत समस्त मिठाई की दुकानों एवं किराना दुकानों तथा विभिन्न खाद्य विनिर्माता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दंतेवाडा जिले के विभिन्न स्थानों गीदम, दन्तेवाड़ा, बचेली, किरन्दुल, बारसूर, नकूलनार एवं दन्तेवाड़ा मेला स्थल आदि क्षेत्रों के खाद्य परीसरों का निरीक्षण किया गया एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल जैसे मिठाईयां, पनीर, दुध, दही, नमकीन, आटा, बेसन, मैदा, सूजी, मैदा आदि का नमूना जांच हेतु लिया गया। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 126 सेंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिया, निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान जो भी खाद्य पदार्थ उपयोग के अनुकूल नहीं पाया गया एवं अमानक पाया गया, उन्हें तुरंत नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी गई की गलती दुबारा पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही एवं लाइसेंस निलंबित भी की जावेगी।
कुछ खाद्य प्रतिष्ठान जिनके पास खाद्य लाईसेन्स नहीं पाया गया या एक्सपायर होना पाया गया उन्हें नोटिस जारी कर आवेदन हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान विभिन्न व्यापारियों को कुल 05 नोटिस जारी किया गया। जंहा पर खाद्य पदार्थ मानव उपभोग हेतु सही नहीं पाया गया उसे तत्काल नष्ट करवाया गया। निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु पूनम होटल किरन्दुल से खोवा एवं पनीर, नर नरायण होटल बचेली से रसगुल्ला, विधान होलटल किरन्दुल से बर्फी, गोलदार डेयरी किरन्दुल से पेड़ा, राजस्थान बिकानेर किरन्दुल से कलाकंद, बाबा होटल बचेली से खोवा एवं पेड़ा, पवन स्वीट्स एण्ड नमकीन से बर्फी, राजस्थान स्वीट्स से बेसन लड्डू, देवभोग स्वीट्स, गुप्ता स्वीट्स, अम्बे बिकानेर से लड्डू, कलाकन्द, नमकीन, बर्फी, रसगुल्ला, मलाई पेड़ा, काजू कतली का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया, जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से यह अपील की गई कि बाजार में बिकने वाले खुले व अमानक खाद्य सामग्री का उपयोग करने से बचे अधिक रंग युक्त मिठाईयों के उपयोग से बचें एवं मार्केट से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसका लेबल जांच लें, खाद्य पदार्थ के निर्माण की तिथि एवं उपयोग की तिथि अवश्य देखकर खरीदें।
जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा
रचना ठाकुर
7000297169

7000297169Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन