Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: रायकोट रैक में एनएमडीसी, खनिज विभाग,जिला प्रशासन व भाजपा नेताओं के सह पर चल रहा है बड़ा सिंडीकेट–सुशील मौर्य

हेमु साय की रिपोर्ट रायकोट रैक में एनएमडीसी, खनिज विभाग,जिला प्रशासन व भाजपा नेताओं के सह पर चल रहा है बड़ा सिंडीकेट–सुशील मौर्य जिला प्रशासन, एनएमडीसी, पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से प्रतिदिन 100टन लोहअयस्क की हो रही चोरी,बस्तर जिले को हो रही करोड़ों रुपए की राजस्व हानी। जगदलपुर। 14 जुन, आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के द्वारा संबोधित किया गया.. शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा,रायकोट में जो रैक का कार्य चल रहा है उसमें एनएमडीसी, खनिज विभाग,जिला प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के सह पर एक लंबी सिंडीकेट चलाई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रायकोट रैक से प्रतिदिन 100टन लोहअयस्क की चोरी हो रही है जिसमें जिला प्रशासन, एनएमडीसी, पुलिस प्रशासन की पूर्णतः मिलीभगत है जिसके कारण बस्तर जिले को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि का सामना करना पड़ रहा है.... मौर्य ने कहा कि यह सिंडीकेट तत्काल प्रभाव से रुकना चाहिए आखिर ओवर लोडिंग माल बैलाडीला से क्यों भरा जा रहा है और बैलाडिला से ओवर लोडिंग माल भरने के बाद रायकोट में जब माल खाली हो रहा है तो वहां पर खनिज विभाग के अधिकारी क्यों नहीं बोल रहे हैं....?और ओवर लोडिंग रैक ट्रकों में गिराकर माल चोरी हो रहा है जो आज तक पकड़ा क्यों नहीं गया है..?? यह एक जीता जागता उदाहरण है..!शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा बस्तर जिले के पास कांकेर जिले में जो ट्रकों को पकड़ा जाता है जिस पर बीपीएस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ब्लेक लिस्ट में डाला जाता है..कुल मिलाकर बस्तर जिले के साथ जिला प्रशासन एनएमडीसी विश्वासघात कर रही है छल करने का कार्य कर रही है यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है.. रायपुर और भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के आड़ में में खुलेआम चोरी हो रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है साथ ही जिला प्रशासन से मांग करती है कि यह लोह अयस्क की चोरी रोकी जाए जिससे कि राजस्व का नुकसान रुके...! प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, सुषमा सुता, सहदेव नाग,रविशंकर तिवारी,अनुराग महतो, एस नीला, ज्योति राव आदि मौजूद रहे... बस्तर सम्भाग हेड हेमु साय 8770610680  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन