: सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बड़े बचेली में समाधान शिविर का भव्य आयोजन: विधायक श्री अटामी सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति*
Ten Singh Thakur
Sat, May 31, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट....
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बड़े बचेली में समाधान शिविर का भव्य आयोजन: विधायक श्री अटामी सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति*
दंतेवाड़ा, 31 मई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी “सुशासन तिहार 2025” का आयोजन तीन चरणों में किया गया। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सुगमता से पहुँचाना है। इसी क्रम में आज बड़े बचेली नगर में अंतिम चरण के समाधान शिविर का आयोजन नगर के बीआरसी भवन में किया गया।
नगर पालिका परिषद बड़े बचेली द्वारा आयोजित इस शिविर में नगर के वार्ड क्रमांक 16, 17 एवं 18 से प्राप्त कुल 102 आवेदनों का 100 प्रतिशत निराकरण किया गया। यह शिविर नगर के सभी 18 वार्डों से प्राप्त 391 जन आवेदनों में से शेष बचे आवेदनों के समाधान हेतु आयोजित किया गया था। इससे पूर्व नगर में 7 शिविरों के माध्यम से अन्य वार्डों के आवेदनों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सतीश प्रेमचंदानी भी शिविर स्थल पर उपस्थित होकर निरीक्षण किया एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया।
उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा हितग्राही मूलक कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों को दी।
शिविर में राजस्व विभाग, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग तथा आधार अपडेट टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस अवसर पर अन्न प्राशन एवं गोद भराई जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक श्री अटामी ने विशेष रूप से भाग लेकर माताओं एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।
नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कृष्णा राव, उप अभियंता श्री संतोष नेगी सहित नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी सक्रिय भूमिका में उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा
रचना ठाकुर
7000297167

7000297167Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन