अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट : ग्राम बफना के गोपाल कोर्राम ने पहली बार बेचा अपना धान
Ten Singh Thakur
Tue, Nov 25, 2025
अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट
*खरीफ विपणन वर्ष 2025-26*
*ग्राम बफना के गोपाल कोर्राम ने पहली बार बेचा धान*
*जिले में अब तक 01 लाख क्विंटल से अधिक धान उपार्जित*
*कोंडागाँव, 25 नवम्बर 2025/* खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों से अब तक 01 लाख 01 हजार 639 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मंगलवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र बहीगांव में कुल 6502.80 क्विंटल, गम्हरी में कुल 6060.40 क्विंटल, मुलमुला में कुल 4647.20 क्विंटल, अरण्डी में कुल 4484.80 क्विंटल और अड़ेंगा में 3306.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। ग्राम बफना के किसान गोपाल कोर्राम मंगलवार को अपने पिता के साथ पहली बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए बफना धान खरीदी केंद्र पहुँचे। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025 में धान बेचने हेतु पहली बार कराया है और परिवार के लिए यह दिन बेहद खास रहा, क्योंकि वे पहली बार धान विक्रय किया। गोपाल ने बताया की उनके पिता के नाम से 140 क्विंटल का टोकन कटा है। शासन के द्वारा निर्धारित 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, जिसे लेकर गोपाल और उनका परिवार बहुत खुश है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास लगभग सात एकड़ की खेती है और परिवार पूरी तरह खेती-किसानी से ही अपनी आजीविका चलाता है।
उत्तर बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन