Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: पूर्व बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष लख़ेश्वर बघेल ने युक्तियुक्तकरण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना...

रचना और की रिपोर्ट... पूर्व बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष लख़ेश्वर बघेल ने युक्तियुक्तकरण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना... युक्तियुक्तकरण के तहत प्रदेश में 10 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के बंद होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है, कांग्रेस पार्टी के पूर्व बस्तर प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शुक्रवार को युक्तियुक्तकरण को लेकर राजीव भवन दंतेवाड़ा में आयोजित पत्रवार्ता को संबोधित किया, इस दौरान भाजपा की प्रदेश सरकार पर लखेश्वर ने जमकर निशाना साधा, लखेश्वर ने कहा युक्तियुक्तकरण के चलते प्रदेश में अब नए पदों पर भर्ती बंद हो जाएगी, शिक्षकों के अलावा स्कूलों के चपरासी के पदों पर भी प्रभाव पड़ेगा, स्कूलों में मध्यान भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह भी बेरोजगार हो जाएंगे, लख़ेश्वर बघेल ने कहा युक्तियुक्तकरण के चलते बंद हुए स्कूलों का दौरा कांग्रेस के नेता करेंगे और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ब्लॉक स्तर से ज़िला व प्रदेश स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन