Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

अर्जुन देवांगन कि रिपोर्ट नारायणपुर : वनमंत्री श्री कश्यप ने धान खरीदी केंद्र ओरछा में किसानों का किया स्वागत

वनमंत्री श्री कश्यप ने धान खरीदी केंद्र ओरछा में किसानों का किया स्वागत

नारायणपुर, 25 नवम्बर 2025// धान खरीदी केंद्र ओरछा में गत् 24 नवम्बर को राज्य सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने खरीदी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए सरकार की पारदर्शी व्यवस्था की प्रशंसा की तथा अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉइस्चर मीटर से धान का नमी स्तर स्वयं जांचा और तौल मशीन में धान का वजन का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और सुचारू खरीदी व्यवस्था से किसानों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। धान बेचने आए किसान बंजाराम, निवासी ग्राम ओरछा ने बताया कि उन्होंने 40 क्विंटल धान बेचकर प्रसंशा व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पारदर्शी प्रणाली से किसानों को बड़ी राहत मिली है। श्री केदार कश्यप ने केंद्र प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू उसेण्डी, राकेश उसेण्डी, जनपद पंचायत ओरछा अध्यक्ष नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मंगडू राम नुरेटी, चेमर्बस ऑफ कामर्स के अध्यक्ष पंकज जैन, ओरछा सरपंच अजीत मांझी, कोंगे एवं डुंगा के सरपंच, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ एमजी वेंकेटेशा, एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, जनपद सीईओ ओरछा लोकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, पत्रकारगण और जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्तर बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन