Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

तेन सिंह ठाकुर : नारायणपुर के इतिहास में प्रथम बार माननीय हाई कोर्ट के न्यायाधीश पहुंचे व्यवहार न्यायालय

नारायणपुर के इतिहास में प्रथम बार माननीय हाई कोर्ट के न्यायाधीश पहुंचे व्यवहार न्यायालय

नारायणपुर_दिनांक 29 नवंबर 2025 को माननीय *न्याय मूर्ति, सचिन सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर*, माननीय श्री मंजूर अहमद, रजिस्टार विजिलेंस उच्च न्यायालय बिलासपुर, श्रीमती किरण चतुर्वेदी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव द्वारा व्यवहार न्यायालय जिला नारायणपुर का निरीक्षण पर पहुंचे। इस अवसर पर श्रीमान हरेंद्र सिंह नाग अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर, कुमारी प्रतिभा मरकाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, सुश्री गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, कलेक्टर जिला नारायणपुर, रॉबिन गुड़िया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत के द्वारा व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों अभियोजन विभाग तालुका विधिक सेवा समिति विभाग का निरीक्षण कर न्यायायिक कर्मचारी गणों को न्यायिक कार्य उचित ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत जी, जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में अधिवक्ता गणों से मिलने पहुंचे जहां जिला अधिवक्ता संघ के सीनियर अधिवक्ता जेपी देवांगन, जेएस राठौर के द्वारा समस्त अधिवक्ता गणों की ओर से उनका पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। जे.पी. देवांगन, जे. एस.राठौर के द्वारा व्यवहार न्यायालय 1975 स्थापित है और आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को माननीय न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का प्रथम आगमन व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में हुआ माननीय न्यायमूर्ति जी का अधिवक्ता संघ एवं नारायणपुर जिला की ओर से कोटि-कोटि नमन करते हुए अधिवक्ता संघ के द्वारा व्यवहार न्यायालय नारायणपुर में महिलाओं की समस्या से संबंधित कुटुंब न्यायालय का लिंक कोर्ट प्रारंभ करने हेतु माननीय न्यायमूर्ति से निवेदन किया गया।

प्रधान संपादक

तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन