Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: पूर्व सैनिक राकेश धीवर के द्वारा आबकारी आरक्षक एवं जिला बल की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु युवक-युवतियों को निःशुल्क कोचिंग

  तेन सिंह ठाकुर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन में और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिक राकेश धीवर के द्वारा आबकारी आरक्षक एवं जिला बल की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु युवक-युवतियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जा रहा है l दिनाँक 27 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक की लिखित परीक्षा होना है जिसको देखते हुए पूर्व सैनिकों के द्वारा दिनाँक 24 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक की लिखित परीक्षा के अभ्यास के लिए ओ. एम. आर. शीट के माध्यम से मॉडल टैस्ट लिया गया जिसमें लगभग 100 युवक एवं युवतियों ने भाग लिया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क कोचिंग भी दिया जा रहा है ताकि कोंडागाँव जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवक एवं युवतियों का फोर्स में चयन हो सके l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती और पूर्व सैनिक राकेश धीवर उपस्थित रहे l प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन