: जगदलपुर में तहसीलदार नायब तहसीलदारों का संभाग स्तरीय धरना
Ten Singh Thakur
Wed, Jul 30, 2025
हेमु साय की रिर्पोट जगदलपुर
जगदलपुर में तहसीलदार नायब तहसीलदारों का संभाग स्तरीय धरना
17 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से आर पार की लड़ाई की लड़ाई की तैयारी ।छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। आज मंगलवार को संभाग के सातों जिलों से समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार जगदलपुर के कृषि उपज मंडी पहुंचे और इस दौरान जिले के तहसीलदार- नायब तहसीलदारों ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि, लंबे समय से कार्यालयों में मूलभूत संसाधनों की भारी कमी है। न तो पर्याप्त स्टाफ है, न तकनीकी सुविधाएं और न ही अधिकारियों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था है।
ज्ञात रहे कि इस हड़ताल का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ा है। तहसीलों में रजिस्ट्री, नामांतरण, सीमांकन, कोर्ट प्रकरणों की सुनवाई, नक्शा प्रतियां, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। लोग तहसील कार्यालय पहुंच तो रहे हैं, लेकिन कामकाज बंद होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बस्तर संभाग के अध्यक्ष तहसीलदार जय कुमार नाग ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर अडिग है यदि शासन ने उनकी मांग नहीं सुनी तो वह संघ के निर्देश पर आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264047084

6264047084Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन